फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: hotels in Manali will open today after six months

हिमाचल: छह महीने बाद आज खुलेंगे मनाली के होटल

Thu, 01 Oct 2020 02:49 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पतलीकूहल/मनाली (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, पतलीकूहल/मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 01 Oct 2020 02:49 AM IST
विज्ञापन
Himachal: hotels in Manali will open today after six months
मनाली - फोटो : अमर उजाला

कोरोना के चलते पिछले करीब छह महीने से बंद पड़े मनाली के होटल गुरुवार से पर्यटकों के लिए खुलने जा रहे हैं। मनाली में दो हजार होटलों और होम स्टे में फिर से रौनक लौटेगी।  होटल खुलने से एक बार फिर कोठी, गुलाबा, सोलंगनाला और हिडिंबा माता सहित कई दर्शनीय स्थलों में पहले की तरह पर्यटक उमड़ते नजर आएंगे। कोरोना के चलते बेरोजगार बैठे सैकड़ों युवाओं को भी आजीविका चलाने का अवसर मिलेगा। इतना ही नहीं होटलों में चहल-पहल बढ़ने से सरकार के खजाने को लाखों रुपये का टैक्स, बिजली और पानी के चार्ज के रूप में मिलेगा। पर्यटकों की संख्या शुरू होने से बैंकों से लाखों रुपये का लोन लेकर बैठे टैक्सी चालकों को अब कमाई की उम्मीद जगी है। इतना ही नहीं सैलानियों के आने से रिवर राफ्टिंग और पैराग्लाडिंग करने वालों का कारोबार भी रफ्तार पकड़ेगा।

विज्ञापन


मनाली होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप राम ठाकुर ने कहा कि पर्यटन नगरी मनाली में वीरवार से होटल खुल रहे हैं। लेकिन जिस तरह से देश-प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, इसको देखते हुए पर्यटकों के साथ कोरोना के आने का अंदेशा भी है। लिहाजा मनाली होटलियर एसोसिएशन ने मांग की है कि स्थानीय लोगों के हित में मनाली आने वाले सभी सैलानियों का कोरोना टेस्ट होना लाजमी है। कई स्थानों पर कोरोना का रैपिड टेस्ट हो रहा है, जिसकी रिपोर्ट आधे घंटे में ही आ जाती है। इसी तर्ज पर जिले के प्रवेश द्वार बजौरा या फिर पर्यटन नगरी मनाली में कोरोना के एंटी रैपिड टेस्ट की सहूलियत मुहैया करवाई जाए, जिससे निगेटिव सैलानी ही मनाली आ सके। अगर कोरोना टेस्ट की अनदेखी की जाती है तो आने वाले समय में कई तरह की परेशानियां पेश आ सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed