{"_id":"587a2e904f1c1b222aba87a8","slug":"himachal-him-girls-hockey-team-won-7th-national-hockey-india-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हॉकी में हिमाचल का दबदबा, भोपाल को हरा जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हॉकी में हिमाचल का दबदबा, भोपाल को हरा जीता खिताब
सुरेश तोमर/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Sun, 15 Jan 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिम गर्ल्स हॉकी हिमाचल टीम ने 7वीं नेशनल हॉकी इंडिया चैंपियनशिप ट्रॉफी-2017 पर कब्जा जमा लिया है। फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने भोपाल को 6-1 से करारी शिकस्त दी। टीम की खिलाड़ी आरती को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की ट्रॉफी से नवाजा गया।
विज्ञापन
जबकि, फाइनल में विजेता टीम की अंकिता को मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। नेशनल स्तरीय प्रतियोगिता में हॉकी हिम टीम ने शुरू से दबदबा बनाए रखा। हॉकी हिम के प्रवक्ता पंकज शर्मा ने बताया कि तमिलनाडु के रामनाथपुरम में सब जूनियर नेशनल गर्ल्स अंडर-16 हॉकी प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन
फाइनल में हिम गर्ल्स हॉकी टीम ने भोपाल को 6-1 से करारी शिकस्त दी। पहले हाफ में हॉकी हिम टीम 2-0 से आगे रही। ज्योति व अंकिता ने एक-एक गोल किया। दूसरे हाफ में हॉकी हिम टीम का शानदार खेल जारी रहा, जिससे अंत में भोपाल टीम को 6-1 से हराने में कामयाब रही।
विज्ञापन
इस शानदार सफलता पर विधायक चौधरी किरनेश जंग, एसडीएम पांवटा एचएस राणा ने विजेता रही टीम के कोच अब्दुल क्यूम, टीम मैनेजर शालिनी कंवर, फिजियोथेरेपिस्ट ममता तेजवान, हॉकी हिम प्रदेश महासचिव वीपी शर्मा समेत समस्त पदाधिकारियों व विजेता टीम को बधाई दी है। बता दें कि इस टीम में पांवटा विस क्षेत्र की रावमापा भगानी स्कूल की 8 और गोजर स्कूल की एक छात्रा खेल रही थी।