फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal higher education directorate issued new directions to teacher unions and employees regarding contradictory statement on govt decisions

सरकार के निर्णयों पर विरोधाभासी बयान दिया तो कार्रवाई, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए निर्देश

Sat, 17 Apr 2021 10:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 17 Apr 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
himachal higher education directorate issued new directions to teacher unions and employees regarding contradictory statement on govt decisions
उच्च शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्णयों को लेकर अध्यापक संघों या कर्मचारियों ने विरोधाभासी बयान दिया तो उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। उच्च शिक्षा निदेशालय ने शिक्षक संघों और कर्मचारियों पर शिकंजा कसने के लिए यह बड़ा फैसला लिया है। शनिवार देर शाम उच्च शिक्षा निदेशक ने जारी पत्र में सभी शिक्षा उप निदेशकों और स्कूल प्रिंसिपलों को निर्देश दिए हैं कि शिक्षकों को इस संदर्भ में जागरूक किया जाए। पत्र में कहा गया है कि प्राय: यह देखा जा रहा है कि अध्यापक संघ और कर्मचारी समाचार पत्रों या सोशल मीडिया के माध्यम से खुले तौर पर सरकार के फैसलों पर विरोधाभासी बयान दे रहे हैं जो कि सरकारी कर्मचारियों पर लागू केंद्रीय सिविल सेवा नियम 1964 का उल्लंघन है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने कहा है कि सभी शिक्षा उप निदेेशकों और प्रिंसिपल को निर्देश दिए जाते हैं कि अपने-अपने अधीनस्थ समस्त कर्मचारियों और अध्यापक संघों को इस बारे में जागरूक करें। गौर हो कि यह फैसला इसलिए लिया गया है, क्योंकि अभी हाल ही में कोरोना के चलते बोर्ड की जो परीक्षाएं स्थगित की हैं, उनको लेकर शिक्षक संघ विरोधाभासी बयान दे रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed