{"_id":"2604dd7c034ee25ec4867619a1a1392f","slug":"himachal-high-court-transfer-orders-of-21-judges-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट ने 21 न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट ने 21 न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 02 Jul 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल हाईकोर्ट ने वीरवार को 21 न्यायिक अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। राजेश वर्मा लीगल एडवाइजर लोकायुक्त को अध्यक्ष जिला उपभोक्ता फोरम शिमला, वीरेंद्र शर्मा जिला सत्र न्यायाधीश कुल्लू को प्रीजाइडिंग आफिसर लेबर कोर्ट और इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल शिमला, रामकृष्ण शर्मा जिला सत्र न्यायाधीश चंबा को लीगल एडवाइजर लोकायुक्त, पद्म सिंह अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश सीबीआई कोर्ट शिमला को जिला सत्र न्यायाधीश चंबा लगाया गया है।
विज्ञापन
प्रेम लाल रांटा अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश सोलन को जिला सत्र न्यायाधीश कुल्लू, योगेश जसवाल अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश घुमारवीं को संयुक्त निदेशक एचपी ज्यूडिशियल अकेडमी शिमला, पूने राम विशेष सचिव विधि को अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश सीबीआई कोर्ट शिमला, हंसराज उपनिदेशक ज्यूडिशियल अकादमी शिमला को अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश घुमारवीं लगाया गया है।
विज्ञापन
सीजेएम बिलासुपर अमन सूद को सीजेएम कुल्लू, सीजेएम चंबा अपर्णा शर्मा को अतिरिक्त सचिव विधि हिमाचल सरकार, सीजेएम कुल्लू प्रवीण चौहान को सीजेएम लाहौल स्पीति, सिविल जज सीनियर डिवीजन राजेंद्र कुमार को सीजेएम चंबा, सिविल जज सीनियर डिवीजन ठियोग गौरव महाजन को सीजेएम बिलासपुर, सिविल जज सीनियर डिवीजन शिमला अमित मंडयाल को सिविल जज सीनियर डिवीजन पालमपुर लगाया गया है।
विज्ञापन
सिविल जज सीनियर डिवीजन रोहड़ू हमेश कुमार को सिविल जज सीनियर डिवीजन ठियोग, सिविल जज जूनियर डिवीजन मंडी रमणीक शर्मा को सिविल जज सीनियर डिवीजन रोहड़ू, सिविल जज जूनियर डिवीजन ऊना धीरु ठाकुर को सिविल जज सीनियर डिवीजन शिमला लगाया गया है।
सिविल जज जूनियर डिवीजन गौरव कुमार को सिविल जज जूनियर डिवीजन ऊना, सिविल जज जूनियर डिवीजन विकास गुप्ता हमीरपुर को सिविल जज जूनियर डिवीजन आनी, सिविल जज जूनियर डिवीजन आनी निशांत वर्मा को सिविल जज जूनियर डिवीजन हमीरपुर और सिविल जज जूनियर डिवीजन हमीरपुर अजय कुमार को सिविल जज जूनियर डिवीजन ऊना लगाया गया है।