{"_id":"59c297eb4f1c1b38688b56ca","slug":"himachal-high-court-takes-cognisance-over-buffalo-fight","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोटों की लड़ाई मामले में हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव से किया जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोटों की लड़ाई मामले में हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव से किया जवाब तलब
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 21 Sep 2017 08:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने मशोबरा के सायर मेले में झोटों (भैंसे) की लड़ाई करवाने के मामले में मुख्य सचिव सहित डीसी, एसपी, एसडीएम शहरी और सायर मेला कमेटी के प्रधान को नोटिस जारी कर दो हफ्ते में जवाब मांगा है।
विज्ञापन
कसुम्पटी निवासी सुनील मोहन जेटली की याचिका पर संज्ञान लेते हुए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय करोल और न्यायाधीश संदीप शर्मा की खंडपीठ ने यह आदेश जारी किए।
विज्ञापन
मामले के अनुसार गत 16 सितंबर को मशोबरा से करीब दो किमी दूर तलाई स्थित माता भद्रकाली के प्रांगण में झोटे लड़वाए गए थे। सुप्रीम कोर्ट के पशु क्रूरता रोकने को जारी आदेशों के बाद इस मेले में तीन साल से झोटों की लड़ाई बंद थी।
विज्ञापन
प्रार्थी ने कसुम्पटी के विधायक अनिरुद्ध सिंह को ऐसे गैरकानूनी कार्यक्रम में भाग लेने, सायर मेला कमेटी के सभी पदाधिकारियों को झोटों की लड़ाई का आयोजन करने, भगाली के बलदेव, घनाहट्टी के अमर सिंह, दहली से परस राम, शालाघाट से मस्त राम, नीन से
देवी राम, लड़ाई के लिए अपने झोटे लाने वालों समेत मौजूद सभी पुलिसवालों और सरकारी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
प्रार्थी ने याचिका के साथ समाचार पत्रों में मामले से संबंधित छपी खबरों की कतरनें और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की प्रति संलग्न की है। मामले पर सुनवाई दो हफ्ते बाद होगी।