फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal High Court summons Principal Secretary on the poor condition of government schools

सरकारी स्कूलों की खराब हालत पर हाईकोर्ट ने तलब किए प्रधान सचिव

Sat, 28 Dec 2019 07:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 28 Dec 2019 07:48 PM IST
विज्ञापन
Himachal High Court summons Principal Secretary on the poor condition of government schools
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल प्रदेश के कई सरकारी स्कूलों में कक्षाओं की दशा खराब होने के मामले में प्रदेश हाईकोर्ट ने कड़ा संज्ञान लिया है। मुख्य न्यायाधीश एल नारायण स्वामी और न्यायाधीश ज्योत्सना रेवाल दुआ की खंडपीठ ने प्रधान सचिव शिक्षा को पहली जनवरी को अदालत के समक्ष तलब किया है। हाईकोर्ट ने प्रकाशित खबरों पर संज्ञान लेते हुए यह फैसला सुनाया।

विज्ञापन


खबरों के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में कुल 10,623 प्राइमरी स्कूलों में से 441 ऐसे हैं, जहां एक ही कक्षा है। 3,022 प्राइमरी स्कूलों में मात्र दो कक्षाएं हैं। 3,973 प्राइमरी स्कूल ऐसे हैं, जहां तीन कक्षाएं हैं जबकि 3,036 स्कूलों के पास 4 से 6 कक्षाएं हैं।
विज्ञापन


पहली से पांचवीं तक की कक्षाओं में कम से कम पांच कक्षाएं होनी चाहिए। अध्यापकों के लिए दफ्तर, लाइब्रेरी और खेल के सामान व स्टोर की व्यवस्था अलग से होनी चाहिए। मिडल स्कूलों की खराब स्थिति पर भी कोर्ट ने संज्ञान लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में कुल 1,969 मिडल स्कूलों में 4 स्कूल ऐसे हैं जो बिना कक्षाओं के चल रहे हैं। 263 स्कूल एक कक्षा के सहारे चल रहे हैं। 244 मिडल स्कूलों में 2 कक्षाएं, 1126 मिडल स्कूलों में 3 कक्षाएं जबकि 314 मिडल स्कूलों में 4 से 6 कक्षाएं मौजूद हैं। 18 मिडल स्कूल ही ऐसे हैं जहां पर 7 से 10 कक्षाएं मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed