{"_id":"5b6c44fc4f1c1bcb2e8b5572","slug":"himachal-high-court-summoned-108-ambulance-employees-who-are-on-strike","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट ने लिया कड़ा संज्ञान, 108 एंबुलेंस के ड्राइवर-टेक्नीशियन तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट ने लिया कड़ा संज्ञान, 108 एंबुलेंस के ड्राइवर-टेक्नीशियन तलब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 10 Aug 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल हाईकोर्ट ने आदेशों की अवहेलना कर हड़ताल पर जाने वाले 108 एंबुलेंस कर्मचारियों और टेक्नीशियनों को प्रतिवादी बनाते हुए शुक्रवार को कोर्ट में तलब किया है। कोर्ट ने कड़ा संज्ञान लेते हुए उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक शिमला को भी सुनवाई के दौरान व्यक्तिगत रूप से हाजिर रहने को कहा है।
विज्ञापन
वीरवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि आदेशों के बावजूद हड़ताली एंबुलेंस चालक व टेक्नीशियन काम पर नहीं लोटे हैं। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय करोल और न्यायाधीश संदीप शर्मा की खंडपीठ ने जिला दंडाधिकारी को भी शपथ पत्र दायर करने को कहा है।
विज्ञापन
पूछा कि कोर्ट के आदेशों को लागू करने के लिए उनके द्वारा क्या कदम उठाए गए हैं। हाईकोर्ट ने अमर उजाला में प्रकाशित खबर पर संज्ञान लेते हुए यह आदेश पारित किए। उधर, बुधवार की प्रदेश हाईकोर्ट ने आदेशों में स्पष्ट किया था कि चालकों व टेक्नीशियनों का हड़ताल पर जाने का फैसला कानून की नजर में गलत है।
विज्ञापन
कोर्ट ने हड़ताल पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी थी। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया था कि उन सभी लोगों के खिलाफ अवमानना का मामला चलाया जाएगा जो लोग न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करेंगे।