फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal high court seeks report from govt over vacant posts of teachers in schools

हाईकोर्ट ने शिक्षकों के रिक्त पड़े पदों पर लिया संज्ञान, एक सप्ताह में मांगा स्पष्टीकरण

Wed, 31 Oct 2018 12:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 31 Oct 2018 12:22 PM IST
विज्ञापन
himachal high court seeks report from govt over vacant posts of teachers in schools

हिमाचल हाईकोर्ट ने ननखड़ी तहसील के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुंगल बाल्टी में शिक्षकों और स्टाफ की कमी से संबंधित मामले को गंभीरता से लेते हुए सरकार से एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा है। सरकार से पूछा है कि कितने समय में रिक्त पड़े पदों को भरा जाएगा। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की खंडपीठ ने सुरेश कुमार मेहता की ओर से दायर याचिका की सुनवाई के दौरान ये आदेश पारित किए। मामले पर सुनवाई 14 नवंबर को होगी। 

विज्ञापन


याचिका में दिए तथ्यों के अनुसार राजकीय उच्च विद्यालय कुंगल बाल्टी में काफी लंबे समय से शिक्षकों व स्टाफ  की कमी चल रही है। इस कारण स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। याचिकाकर्ता के अनुसार इस स्कूल में प्रिंसिपल, प्रवक्ता इतिहास, टीजीटी नॉन मेडिकल, टीजीटी मेडिकल, डीपीई, भाषा शिक्षक, सीनियर असिस्टेंट, आईपी और पीईटी के पद काफी समय से रिक्त पड़े हैं।
विज्ञापन


याचिकाकर्ता के अनुसार रिक्त पदों को भरने संबंधित मामले पर स्कूल प्रशासन ने शिक्षा विभाग को समय-समय पर अवगत करवाया है। स्कूल मैनेजमेंट कमेटी ने भी शिक्षा मंत्री को कई बार ज्ञापन सौंपकर रिक्त पदों को शीघ्र भरने की गुहार लगाई थी, लेकिन आज तक इन रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए विभाग की ओर से कोई भी कदम नहीं उठाए गए हैं। वर्तमान में इस विद्यालय में पांच गांवों के लगभग 80 से अधिक बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। शिक्षकों की कमी के चलते उनकी पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed