फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal High Court: Responds from six officers including Chief Secretary on encroachment in forest land

Himachal High Court: वन भूमि में अतिक्रमण पर मुख्य सचिव समेत छह अफसरों से जवाबतलब

Fri, 17 Jun 2022 11:03 AM IST
Krishan Singh रतन चौहान, संवाद न्यूज एजेंसी, रोहडू
रतन चौहान, संवाद न्यूज एजेंसी, रोहडू Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 Jun 2022 11:03 AM IST
सार

शिमला जिले की टिक्कर उप तहसील में अवैध रूप से वन कटान की जांच पूरी होने से पहले वन भूमि पर अतिक्रमण का मामला सामने आ गया है। शिकायत पत्र के आधार पर प्रदेश उच्च न्यायालय ने इस पर संज्ञान लिया है। 

विज्ञापन
Himachal High Court: Responds from six officers including Chief Secretary on encroachment in forest land
कोर्ट(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की टिक्कर उप तहसील में अवैध रूप से वन कटान की जांच पूरी होने से पहले वन भूमि पर अतिक्रमण का मामला सामने आ गया है। शिकायत पत्र के आधार पर प्रदेश उच्च न्यायालय ने इस पर संज्ञान लिया है। हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव, प्रधान सचिव वन विभाग, प्रधान सचिव राजस्व, प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन विभाग, उपायुक्त शिमला और डीएफओ रोहडू से एक सप्ताह में इस मामले में जवाब मांगा है। प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के नाम से भेजे गए एक शिकायत पत्र में आरोप लगे हैं कि टिक्कर तहसील के कई स्थानों पर वन भूमि पर जंगलों को काटकर लोगों ने अतिक्रमण किया है।

विज्ञापन


पत्र में वन विभाग और राजस्व विभाग पर लापरवाही के आरोप लगे है। पत्र को आधार मानकर प्रदेश उच्च न्यायालय ने संज्ञान लिया है और 13 जून को आदेश जारी किए। इसमें मुख्य सचिव सहित पांच अधिकारियों से 21 जून से पहले जवाब मांगा गया है। इससे पहले 18 मई को  टिक्कर वन रेंज में अवैध वन कटान की शिकायत अधिकारियों को दी गई थी।  इस शिकायत के बाद टिक्कर के रेंज ऑफिसर, बीओ और गार्ड को सस्पेंड किया गया। शिकायत की जांच के दौरान वन विभाग की टीम ने 74 पेड़ों के अवैध कटान का खुलासा किया। 14 लोगों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज हुआ है। 
विज्ञापन


 फिर मिले कटे पेड़ों के 27 तने
टिक्कर वन रेंज में  गुरुवार को सर्च अभियान के दौरान डीएफओ रोहडू की अध्यक्षता में टीम ने जंगल से करीब 27 पेडों के कटे तने फिर बरामद किए हैं। अब तक कटे पेड़ों की संख्या 100 के करीब पहुंच चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश उच्च न्यायालय की ओर से लिए गए संज्ञान की सूचना मिली है। न्यायालय ने उनसे जवाब मांगा है। एक सप्ताह में  जवाब उच्च न्यायालय के सामने रखा जाएगा। जंगल में तलाशी के दौरान वीरवार को भी पेड़ों के कटे तने जंगल में मिले हैं। -शहनवाज भट्ट, डीएफओ रोहडू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed