{"_id":"5763a16a4f1c1b397a11c19e","slug":"himachal-high-court-judgement-over-restricted-road-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधित, प्रतिबंधित रोड पर यातायात सुनिश्चित करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंधित, प्रतिबंधित रोड पर यातायात सुनिश्चित करे सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 17 Jun 2016 12:36 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल हाईकोर्ट
हाईकोर्ट ने शिमला में वाहनों की अनाधिकृत पार्किंग और यातायात के कुप्रबंधन वाली याचिका का निपटारा करते हुए राज्य सरकार तथा नगर निगम शिमला को आदेश दिए हैं कि वे हर तीन महीने में कोर्ट के समक्ष स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करते रहे। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने पाया कि समय-समय पर अदालत की ओर से दिए गए निर्देशों का पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसी बात को ध्यान में रखते हुए कोर्ट में सरकार को आदेश दिए कि इस मामले में पारित आदेशों तथा कानून के नियमों के अनुसार शिमला शहर की सील्ड और रिस्ट्रिक्टेड सड़कों पर यातायात चलाया जाना सुनिश्चित करे। मुख्य न्यायाधीश मंसूर अहमद मीर और न्यायाधीश संदीप शर्मा की खंडपीठ ने यह आदेश पंथाघाटी निवासी धर्मपाल ठाकुर की याचिका का निपटारा करते हुए आदेश पारित किए।
विज्ञापन
शिमला सड़क उपयोगकर्ताओं और पैदल चलने वालों (सार्वजनिक सुरक्षा और सुविधा) अधिनियम 2007 के कार्यान्वयन पर कोर्ट ने समय-समय पर सरकार से स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के आदेश दिए थे। सील्ड और प्रतिबंधित सड़कों पर वाहनों को चलाने के लिए अधिकारियों की ओर से दिए गए परमिटों की सूची पेश करने को कहा था।
विज्ञापन