{"_id":"59afff744f1c1be57f8b45a5","slug":"himachal-high-court-hearing-on-illegal-building-regularization-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध भवनों को नियमित करने का मामला टला, इस दिन होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध भवनों को नियमित करने का मामला टला, इस दिन होगी सुनवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 07 Sep 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट में अवैध भवनों को नियमित करने के लिए बनाए गए संशोधित कानून को चुनौती देने वाले मामले पर सुनवाई 12 सितंबर तक टाल दी है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय करोल और न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान की खंडपीठ के समक्ष अभिमन्यु राठौर और अन्यों द्वारा दायर याचिकाओं पर सुनवाई के बाद यह फैसला दिया है।
विज्ञापन
इस संशोधित कानून के तहत नियमितीकरण के लिए संबंधित लोगों को 60 दिनों का समय देते हुए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन के साथ 1000 की फीस भी मांगी गई है। इस कानून के तहत आए आवेदनों का निपटारा एक वर्ष के भीतर किया जाना है।
विज्ञापन
इसमें जैसा है जहां है वाली नीति को अपनाते हुए नियमितीकरण करने की योजना है। इस पॉलिसी का लाभ लेने वालों को किसी क्वालीफाइड स्ट्रक्चरल इंजीनियर से स्ट्रक्चरल स्टेबिलिटी सर्टिफि केट आवेदन के साथ लगाना भी जरूरी किया गया है।
विज्ञापन
ग्रीन और हेरिटेज क्षेत्रों में इस कानून को लागू नहीं किया गया है। जो भवन इस संशोधित कानून के तहत भी नियमितीकरण के लिए पात्र नहीं होंगे, उनके बिजली पानी के कनेक्शन काटने और उन्हें गिराने का प्रावधान भी इसमें बनाया गया है
नियमितीकरण फीस भी 400 से 1000 रुपये प्रति वर्ग मीटर निर्धारित की गई है। प्रार्थियों ने इस कानून को अवैध निर्माण को बढ़ावा देने वाला बताकर चुनौती दी है।