फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal high court decision regarding illegal encroachment

अवैध कब्जों का मामलाः एक टीम हटाएगी कब्जे, दूसरी जांचेगी सत्यता

Sat, 21 Apr 2018 11:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sat, 21 Apr 2018 11:18 AM IST
विज्ञापन
himachal high court decision regarding illegal encroachment

अवैध कब्जों को लेकर सरकार की सख्ती के बीच वन विभाग ने वन भूमि को कब्जा मुक्त करने की कार्रवाई में और सख्ती कर दी है। विभाग की एक टीम वन भूमि से अवैध कब्जे हटाने का काम करेगी।

विज्ञापन


 वहीं, दूसरी टीम उन कब्जों को हटाए जाने की ग्राउंड पर जाकर सत्यता (वेरीफिकेशन) जांचेगी। विभाग ने यह कवायद इसलिए की है क्योंकि कब्जे हटाने की रिपोर्ट हाईकोर्ट को दी जाती है। लेकिन कुछ शिकायतें आईं जिसमें कहा गया कि कब्जा नहीं हटाया गया। 
विज्ञापन


इसी के बाद विभाग ने दो चरणों वाली कार्रवाई शुरू की है। हाईकोर्ट ने प्रदेश की करीब तीस हजार हेक्टेयर वन भूमि से अवैध कब्जे हटाने के आदेश दिए थे। इनमें बगीचों को काटने से लेकर भवन या अन्य तरह के निर्माण को हटाना शामिल था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने हेक्टेयर भूमि से कब्जे हटाने शेष

himachal high court decision regarding illegal encroachment

हाईकोर्ट की लगातार निगरानी और फटकार के बाद अब भी करीब दस हजार हेक्टेयर भूमि से कब्जे हटाने शेष हैं। हाल ही में विभाग को इस बात की शिकायत मिली कि कब्जा हटाने की बात कही जाने के बावजूद मौके पर अवैध कब्जा बरकरार था।

इस तरह की शिकायतों के बीच विभाग ने अब कब्जा हटाने के लिए दो चरणों में वेरीफिकेशन की व्यवस्था की है। एक टीम कब्जा हटाएगी, दूसरी सीसीएफ स्तर के अधिकारी की टीम कब्जा हटाए जाने की पुष्टि निरीक्षण के बाद करेगी।

इस रिपोर्ट के आधार पर ही विभाग हाईकोर्ट को वस्तुस्थिति की जानकारी देगा। विभागीय सूत्रों का कहना है कि हाईकोर्ट की सख्ती के चलते ही विभाग कोई कोताही नहीं बरतना चाहता। इसी के चलते अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed