फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal high court cognisance over chaos in IGMC hospital

‘अमर उजाला’ की खबर पर हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, IGMC और सरकार से जवाब तलब

Tue, 21 Nov 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 21 Nov 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
Himachal high court cognisance over chaos in IGMC hospital

हाईकोर्ट ने आईजीएमसी में खिड़कियों के शीशे टूटने और सेंट्रल हीटिंग सिस्टम ठीक न होने को लेकर राज्य सरकार और आईजीएमसी प्रशासन से जवाब तलब किया है। न्यायालय में सात दिन के भीतर दोनों को स्पष्टीकरण देना होगा।

विज्ञापन


‘अमर उजाला’ में ‘आईजीएमसी में मरीज ठंड से ठिठुरने के लिए मजबूर’ शीर्षक से 17 नवंबर के अंक में खबर प्रकाशित हुई थी। इस पर न्यायालय ने कड़ा संज्ञान लिया है।
विज्ञापन


मामले की अगली सुनवाई 27 नवंबर को है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय करोल और न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की खंडपीठ ने अमर उजाला में इस बाबत छपी खबर पर संज्ञान लेते हुए उपरोक्त आदेश पारित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ने खबर में खुलासा किया था कि किस तरह आईजीएमसी में कड़ाके की ठंड से मरीजों को जूझना पड़ रहा है।

कंबलों को खिड़की पर लटकाकर मरीज रोकते हैं हवा

Himachal high court cognisance over chaos in IGMC hospital

अस्पताल में सेंट्रल हीटिंग की व्यवस्था तो है लेकिन खिड़कियों के टूटे शीशे होने की वजह से ठंडी हवाएं सीधे वार्डों में आ रही है। इससे मरीजों समेत तीमारदारों को भी परेशानी हो रही है।

हालत यह है कि अस्पताल के वार्ड और बरामदों में रहने वाले मरीजों के तीमारदार खिड़कियों से आने वाली ठंडी हवा को रोकने के लिए अपने साथ लाए सामान का सहारा ले रहे हैं। 

तीमारदार बिस्तरों और कंबलों को खिड़की के साथ टिकाकर हवा को अंदर आने से रोकने को मजबूर हैं। अस्पताल की पहली मंजिल से लेकर ऊपर की ओर की कई मंजिलों की खिड़कियां टूट चुकी हैं।

वहीं, वार्डों की स्थिति भी ऐसी ही है। सेंट्रल हीटिंग सिस्टम से गर्म हवा आना तो दूर यह सिस्टम ठीक ढंग से गर्म भी नहीं हो रहा है। बर्फबारी में तो स्थिति और भी भयानक हो जाएगी। मामले की अगली सुनवाई 27 नवंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed