Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal High Court clarifies: Right to family pension cannot be denied even if the name is not on record.

शिमला: हिमाचल हाईकोर्ट ने किया स्पष्ट- रिकॉर्ड में नाम न होने पर भी नहीं छीना जा सकता पारिवारिक पेंशन का हक

Sun, 22 Nov 2026 06:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा भारती मेहता, शिमला
भारती मेहता, शिमला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 22 Nov 2026 06:13 AM IST
सार

अदालत ने कहा कि लंबे समय तक पति-पत्नी के रूप में साथ रहना और उपलब्ध दस्तावेजी साक्ष्य उनके वैवाहिक संबंधों की पुष्टि करते हैं।

विज्ञापन
Himachal High Court clarifies: Right to family pension cannot be denied even if the name is not on record.
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि किसी महिला को केवल इस आधार पर पारिवारिक पेंशन से वंचित नहीं किया जा सकता कि सरकारी कर्मचारी के पेंशन रिकॉर्ड में पत्नी के रूप में उसका नाम दर्ज नहीं है। न्यायाधीश जिया लाल भारद्वाज की अदालत ने गुलशन देवी की याचिका स्वीकार करते हुए उन्हें पारिवारिक पेंशन देने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


अदालत ने कहा कि लंबे समय तक पति-पत्नी के रूप में साथ रहना और उपलब्ध दस्तावेजी साक्ष्य उनके वैवाहिक संबंधों की पुष्टि करते हैं। कोर्ट ने बकाया पेंशन का भुगतान याचिका दाखिल करने से पहले के तीन वर्षों तक सीमित रखा है। साथ ही, छह महीने के भीतर भुगतान नहीं होने पर छह प्रतिशत वार्षिक ब्याज देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


मामले के अनुसार, चरण दास 5 अक्तूबर 1976 को हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) बैंड मास्टर के पद पर भर्ती हुए थे। वह 31 मार्च 1999 को डीएसपी पद से सेवानिवृत्त हुए। उनका पहला विवाह दयावंती से हुआ था, जो वर्ष 1975 से उनसे अलग रह रही थीं और वर्ष 1985 में उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिकाकर्ता गुलशन देवी और चरण दास के यहां 23 जुलाई 1978 को एक पुत्र का जन्म हुआ था। वर्ष 1987 के जन्म प्रमाणपत्र में चरण दास को बच्चे का पिता दर्ज किया गया। वहीं, 1986 और 1993 में जारी अनुसूचित जाति प्रमाणपत्रों में गुलशन देवी को चरण दास की पत्नी बताया गया था। 12 नवंबर 2010 को चरण दास के निधन के बाद गुलशन देवी ने पारिवारिक पेंशन के लिए आवेदन किया, लेकिन विभाग ने दावा खारिज कर दिया। 


विभाग का तर्क था कि सेवानिवृत्ति के समय भरे गए फार्म-3 में केवल विवाहित पुत्री का नाम दर्ज था। सीसीएस रूल्स 1972 के तहत दूसरी पत्नी पारिवारिक पेंशन की हकदार नहीं है। राज्य सरकार ने याचिका का विरोध करते हुए कहा कि सेवा रिकॉर्ड में याचिकाकर्ता को पत्नी घोषित नहीं किया था। दावा निधन के पांच साल से अधिक समय बाद किया गया। पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 5(1) के तहत अमान्य है और सीसीएस रूल्स 1964 के नियम 21 का उल्लंघन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed