{"_id":"5eda5fc56cb89a2b054ce4a7","slug":"himachal-high-court-canceled-summer-holidays-of-all-subordinate-courts","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल हाईकोर्ट ने रद्द कीं सभी अधीनस्थ न्यायालयों की गर्मियों की छुट्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल हाईकोर्ट ने रद्द कीं सभी अधीनस्थ न्यायालयों की गर्मियों की छुट्टियां
Fri, 05 Jun 2020 08:40 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 05 Jun 2020 08:40 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल हाईकोर्ट
हिमाचल हाईकोर्ट की ओर से जारी आदेशों के तहत अधीनस्थ न्यायालयों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है। प्रदेश के कुछ जिलों में स्थित अधीनस्थ न्यायालयों में गर्मियों के कारण ग्रीष्मकालीन अवकाश रहता है।
विज्ञापन
इस वर्ष यह अवकाश 15 जून से 10 जुलाई तक होना था। लॉकडाउन से प्रभावित अदालती कामकाज की भरपाई के लिए यह आदेश जारी किए गए हैं। अदालती कामकाज के लिए की गई वर्तमान व्यवस्था भी अगले आदेशों तक जारी रहेगी।
विज्ञापन