{"_id":"5d10b67f8ebc3e06f1652dab","slug":"himachal-health-department-will-purchase-100-ambulances","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के अस्पतालों को मिलेंगी 100 एंबुलेंस, मरीजों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के अस्पतालों को मिलेंगी 100 एंबुलेंस, मरीजों को राहत
Tue, 25 Jun 2019 11:42 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 25 Jun 2019 11:42 AM IST
विज्ञापन
डेमो
स्वास्थ्य विभाग में जल्द ही 100 और एंबुलेंस जुड़ने जा रही हैं। विभाग ने इसके लिए कंपनियों से आवेदन मांग लिए हैं। टेंडर फाइनल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग इन एंबुलेंस को नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) को देगा।
विज्ञापन
इनके माध्यम से यह एंबुलेंस मरीजों को अपनी सेवाएं देनी शुरू कर देंगी। अभी स्वास्थ्य विभाग ने 45 एंबुलेंस खरीदी हैं। यह 100 एंबुलेंस इससे अलग होंगी।हिमाचल में एंबुलेंस की संख्या 300 से अधिक हो जाएगी।
विज्ञापन
अभी स्थिति यह है कि मरीजों को एंबुलेंस के लिए इंतजार करना पड़ता है। फोन करने के बाद भी घंटों तक एंबुलेंस नहीं मिल पाती हैं। जिलों के अस्पतालों में जो एंबुलेंस दी गई हैं, उनमें अधिकांश खराब पड़ी हैं। ऐसे में रेफर मरीजों को निजी गाड़ी करके मेडिकल कालेज लाना पड़ता है।
विज्ञापन
हर अस्पताल को पांच से छह एंबुलेंस मिलेंगी
दूसरे हिमाचल में एंबुलेंस की कमी को लेकर काफी विवाद भी होते रहे हैं। एंबुलेंस सुविधा न मिलने से प्रदेश सरकार के पास भी भारी शिकायतें पहुंचती हैं। ऐसे में सरकार ने और एंबुलेंस खरीदने का फैसला लिया है। स्वास्थ्य विभाग की योजना के मुताबिक हर अस्पताल को पांच से छह एंबुलेंस मिलेंगी। मेडिकल कालेजों में इनकी संख्या अधिक रहेगी।
अस्पतालों के लिए और एंबुलेंस ली जा रही हैं। मरीजों को एंबुलेंस के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसके टेंडर आमंत्रित किए हैं।
- विपिन सिंह परमार, स्वास्थ्य मंत्री, हिमाचल प्रदेश
अस्पतालों के लिए और एंबुलेंस ली जा रही हैं। मरीजों को एंबुलेंस के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसके टेंडर आमंत्रित किए हैं।
- विपिन सिंह परमार, स्वास्थ्य मंत्री, हिमाचल प्रदेश