{"_id":"63404f95c75a7167c40e01a7","slug":"himachal-health-department-got-245-new-doctors","type":"story","status":"publish","title_hn":"Health Department: हिमाचल स्वास्थ्य विभाग को मिले 245 नए डॉक्टर, पीएचसी में तैनाती के आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Health Department: हिमाचल स्वास्थ्य विभाग को मिले 245 नए डॉक्टर, पीएचसी में तैनाती के आदेश जारी
Fri, 07 Oct 2022 09:43 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 07 Oct 2022 09:43 PM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग को 245 नए डॉक्टर मिले हैं। प्रदेश सरकार ने इन डॉक्टरों की सूची और तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इन सभी मेडिकल ऑफिसरों का एक साल का अनुबंध रहेगा।
विज्ञापन
डॉक्टर (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग को 245 नए डॉक्टर मिले हैं। प्रदेश सरकार ने इन डॉक्टरों की सूची और तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इन सभी मेडिकल ऑफिसरों का एक साल का अनुबंध रहेगा। इन्हें प्रतिमाह 40 हजार 392 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा डॉक्टरों के अन्य इन्सेंटिव अलग से रहेंगे।इन नए मेडिकल ऑफि सरों को मॉडल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, (पीएचसी), मुख्यमंत्री मोबाइल क्लीनिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और सिविल अस्पताल में तैनात किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य ढांचे को और मजबूत करने के लिए इनकी सेवाएं ली जाएंगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बजट भाषण में पांच सौ डॉक्टरों के पदों को भरने की बात कही थी। इसमें तीन सौ अटल मेडिकल एंड रिसर्च विश्वविद्यालय मंडी जबकि अन्य दो सौ कमीशन के माध्यम से परीक्षा ली जानी है। अभी 245 डॉक्टरों के पदों को भर लिया गया है। इसके अलावा 200 डॉक्टरों के पद कमीशन के माध्यम से भरे जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग में उत्तीर्ण डॉक्टरों के प्रमाण पत्र की जांच की जा रही थी। औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने अंतिम सूची जारी की है। ग्रामीण इलाकों में डॉक्टरों की तैनाती करने से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
डॉ. बैरी को निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार
प्रदेश सरकार ने एनएचएम में तैनात डिप्टी मिशन निदेशक डॉ. गोपाल बैरी को निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। 30 सितंबर को निदेशक के सेवानिवृत्त होने से यह पद खाली चल रहा था। जब तक निदेशक की तैनाती नहीं हो जाती, उनके पास इस पद का अतिरिक्त कार्यभार रहेगा।
विज्ञापन