{"_id":"5ee61bae817f1a2fa566fe36","slug":"himachal-health-department-claims-80-percent-corona-positive-in-will-recover-in-10-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग का दावा- 10 दिन में 80 फीसदी कोरोना पॉजिटिव होंगे ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग का दावा- 10 दिन में 80 फीसदी कोरोना पॉजिटिव होंगे ठीक
Sun, 14 Jun 2020 06:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 14 Jun 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में अब तक कोरोना पॉजिटिव 55 फीसदी लोग ठीक हो चुके हैं। एक सप्ताह तक अगर कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या नहीं बढ़ती है तो हिमाचल की स्थिति बेहतर हो सकती है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि हिमाचल में 10 दिन के भीतर 80 फीसदी कोरोना पॉजिटिव मरीज निगेटिव हो जाएंगे। प्रदेश में अभी तक कोरोना का गंभीर मरीज नहीं आया है।
विज्ञापन
जितने भी कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए उनका सेंटर में ही उपचार हुआ है। किसी को रेफर नहीं किया गया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने कहा कि अभी तक कोई भी कोरोना मरीज आईसीयू में भर्ती नहीं हुआ। अब तक प्रदेश में 49 हजार लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें से बाहरी राज्यों से आए 34 हजार लोग शामिल हैं। प्रदेश में प्रतिदिन 1000 से लेकर 1500 तक सैंपल लिए जा रहे है।
विज्ञापन
बाहरी राज्यों से 2 लाख लोग पहुंचे हिमाचल
हिमाचल में 2 लाख के करीब लोग बाहरी राज्यों से आए हैं। अब तक प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव की संख्या पांच सौ से ज्यादा है। इनमें 90 फीसदी वे लोग हैं जो बाहरी राज्यों से आए हैं। हिमाचल में टेस्ट करने पर यह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य ने कहा कि हिमाचल में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने वाले लोगों में से ज्यादातर ठीक हो रहे हैं।
विज्ञापन