{"_id":"63136fa61756f23acb34b4e6","slug":"himachal-hamirpur-woman-living-in-pinjore-dies-of-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dengue: हिमाचल के हमीरपुर और परवाणू की दो महिलाओं की डेंगू से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dengue: हिमाचल के हमीरपुर और परवाणू की दो महिलाओं की डेंगू से मौत
Sat, 03 Sep 2022 09:59 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सलौणी (हमीरपुर)/परवाणू(सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, सलौणी (हमीरपुर)/परवाणू(सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 03 Sep 2022 09:59 PM IST
सार
हमीरपुर की कुल्हेड़ा पंचायत के डुगाड़ गांव की महिला सोनिया पत्नी लकी सहगल पिंजौर में डेंगू की चपेट में आई थी। संक्रमित होने के आठ दिन बाद उसकी शुक्रवार शाम वहीं मौत हो गई।
विज्ञापन
संक्रमित महिला की मौत(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर और परवाणू की दो महिलाओं की डेंगू से मौत हो गई। हमीरपुर की कुल्हेड़ा पंचायत के डुगाड़ गांव की महिला सोनिया पत्नी लकी सहगल पिंजौर में डेंगू की चपेट में आई थी। संक्रमित होने के आठ दिन बाद उसकी शुक्रवार शाम वहीं मौत हो गई। पिंजौर (हरियाणा) में महिला का ससुराल था। मृतका का पांच माह का एक बच्चा है। उसका अंतिम संस्कार उसके मायके डुगाड़ में किया गया। वहीं, परवाणू की युवती की पंजाब के डेराबस्सी में एक निजी अस्पताल में डेंगू से मौत हो गई। युवती परवाणू के धगड़ गांव की रहने वाली थी।
विज्ञापन
15 दिन पहले वह डेंगू से संक्रमित हुई थी। उसे ईएसआई अस्पताल परवाणू में दाखिल किया गया। ईएसआई अस्पताल परवाणू के प्रभारी डॉ. कपिल ने बताया कि 14 अगस्त को युवती को डेंगू होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद उसे इंडस अस्पताल मोहाली रेफर किया था। वहां से युवती इलाज के लिए डेराबस्सी के निजी अस्पताल चली गई, जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि डेंगू के अलावा उसकी किडनी भी खराब हो गई थी। उन्होंने बताया कि मौत डेंगू से हुई या नहीं, अभी इसकी जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन