फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   himachal hamirpur news: Kartar singh get padma shri award by president ram nath kovind

हिमाचल: हमीरपुर के करतार सिंह सौंखले को मिला पद्मश्री पुरस्कार

Tue, 09 Nov 2021 07:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 09 Nov 2021 07:46 PM IST
सार

करतार सिंह बांस पर कलाकृतियां बनाकर विलुप्त हो रही कला को संजोए रखने के प्रयास में जुटे हैं। करतार सिंह अपने शौक को पूरा करने के लिए बांस की कलाकृतियां बनाकर प्रदर्शनियां लगाते हैं।

विज्ञापन
himachal hamirpur news: Kartar singh get padma shri award by president ram nath kovind
पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त करते करतार सिंह सौंखले। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के करतार सिंह सौंखले को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया है। हमीरपुर के कलाकार को मिले इस पुरस्कार से जिला भर में खुशी की लहर है। सौंखले अपनी धर्मपत्नी सुनीता देवी और बेटे केतन सौंखले के साथ दिल्ली पहुंचे हुए हैं। शीशे की बोतलों में बांस की कलाकृतियां बनाने वाले करतार सिंह ने सीधे तौर पर पद्मश्री अवार्ड के लिए केंद्र सरकार में आवेदन किया था। केंद्र सरकार ने पद्मश्री अवार्ड के लिए इसी साल 25 जनवरी को उनके नाम का चयन किया था।

विज्ञापन


करतार सिंह बांस पर कलाकृतियां बनाकर विलुप्त हो रही कला को संजोए रखने के प्रयास में जुटे हैं। करतार सिंह अपने शौक को पूरा करने के लिए बांस की कलाकृतियां बनाकर प्रदर्शनियां लगाते हैं। करतार को बांस से भगवान की मूर्तियां, एफिल टावर, ताज महल जैसी कलाकृतियां बनाने के लिए जाना जाता है। करतार को बचपन से ऐसे मॉडल बनाने का शौक है। इनका जन्म उपमंडल नादौन के टप्पा नारा में एक अप्रैल 1959 को हुआ है।
विज्ञापन


वह एनआईटी हमीरपुर से फार्मासिस्ट के पद पर सेवाएं देने के बाद मार्च 2019 में सेवानिवृत्त हुए थे। करतार सिंह को इससे पूर्व एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की ओर से ग्रैंडमास्टर का खिताब भी दिया जा चुका है। इंडियन एक्सीलेंसी और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी उनका नाम दर्ज है। उनके नाम बांस के टुकड़ों से बोतल के भीतर मंदिर बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed