फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Gram Panchayat Election Roster for chamba district.

पंचायत चुनाव में महिलाओं को 50 फीसदी सीटें आरक्षित

Sat, 31 Oct 2015 01:21 PM IST
Updated Sat, 31 Oct 2015 01:21 PM IST
विज्ञापन
Himachal Gram Panchayat Election Roster for chamba district.

पंचायतीराज चुनाव आरक्षण आधारित रोस्टर जारी हो गया है। इस बार चुनावों में भारी फेरबदल देखने को मिला है। जो पंचायतें वर्ष 2010-11 के चुनावों में आरक्षित थी उनमें फेरबदल हुआ है। महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित की गई हैं। चंबा में जिलापरिषद के 18 वार्ड में से पांच अनारक्षित, नौ महिलाओं के लिए आरक्षित, दो अनुसूचित जनजाति व दो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए गए हैं। पांगी का किलाड़ वार्ड महिला के लिए आरक्षित है।

विज्ञापन


भंजराड़ू, कल्हेल, खणी, स्नूह, किलोड़ वार्ड अनारक्षित (ओपन) हैं। इसके अलावा बकाण और उटीप वार्ड अनुसूचित जनजाति, मंगला अनुसूचित जनजाति महिला, जडेरा अनुसूचित जनजाति महिला, बनेट अनुसूचित जनजाति महिला, सिढ अनुसूचित जाति महिला, समोट महिला, मोतला महिला, बनीखेत महिला, ब्रंगाल अनुसूचित जाति महिला, ब्याणा और उदयपुर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। चंबा जिला में जिलापरिषद का एक भी पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित नहीं है।
विज्ञापन


जिला में ओबीसी की कुल आबादी 3.16 प्रतिशत है। जबकि नियम के मुताबिक पद आरक्षण के लिए आबादी पांच प्रतिशत होना जरूरी है। उपायुक्त एमसुधा देवी का कहना है कि जिला में ओबीसी की आबादी पांच प्रतिशत से कम है जिसकी वजह से जिलापरिषद में ओबीसी को आरक्षण नहीं मिला है। जिलापरिषद के 18 में से एक भी वार्ड पर ओबीसी उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंबा ब्लॉक में महिला होगी अध्यक्ष

Himachal Gram Panchayat Election Roster for chamba district.

जिला भर में सात ब्लॉक अध्यक्ष का भी चुनाव होना है, जिनके लिए आरक्षण की घोषणा कर दी गई है। इसमें चंबा में बीडीसी अध्यक्ष पद महिला, पांगी ब्लॉक में जनजातीय, भरमौर में जनजातीय महिला, मैहला ब्लॉक में महिला, तीसा ब्लॉक में अनुसूचित जाति महिला, सलूणी ब्लॉक में अनुसूचित जाति महिला और भटियात में अनारक्षित (ओपन) घोषित किया गया है।

उपायुक्त एमसुधा देवी ने बताया कि चंबा जिला में वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक कुल जनसंख्या चार लाख 82 हजार 4894 है। इसमें 21.87 प्रतिशत अनुसूचित जाति, 27.92 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या हैं। आरक्षण जनसंख्या के आधार पर ही किया गया है। आरक्षण में सबसे पहले अनुसूचित जाति, उसके बाद अनुसूचित जनजाति और उसके बाद महिलाओं के लिए नियमानुसार आरक्षण किया गया है।

उन्होंने बताया कि पंचायत समिति के सात विकास खंडों में 136 पद हैं जिसमें से 27 अनुसूचित जाति, 48 अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के दो पद, महिला के 28 पद जबकि 31 पद अनारक्षित हैं। ग्राम पंचायत प्रधान के 283 पदों में से 56 पद अनुसूचित जाति, 92 पद अनुसूचित जनजाति, पांच पद अन्य पिछड़ा वर्ग, 64 पद महिला और 66 पद अनारक्षित हैं।

भरमौर में बीडीसी के लिए ये वार्ड आरक्षित- जनजातीय क्षेत्र भरमौर में ब्लॉक समिति पद के लिए घोषित रोस्टर में गरोला, हड़सर, कुलेठ, खणी, भरमौर व संचूई बीडीसी वार्ड को महिला अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया है। जबकि चन्हौता अनुसूचित जाति महिला और जगत महिला के लिए आरक्षित है। इसके अलावा चौबिया, बजोल, सिंयुर, औहरा, तुंदाह, पूलन अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। जबकि होली अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है।

सलूणी में पंचायत आरक्षण

Himachal Gram Panchayat Election Roster for chamba district.

ग्राम पंचायत ओहरा, बाडका, भुनाड, दरकेडी, कंगेड़, किहार, किलोड़, लिग्गा, मौड़ा, पिछला डियूर, पुखरी, सलूणी, सुंडला, सूरी को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। भडेला को अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसके अलावा भलेई, डांड, दिघाई, हिमगिरि, सालवां, करवाल को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। ब्याण, ब्रंगाल, डियूर, सेरी, सिंगाधार, बांगल पंचायतों को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। खड़जौता व लनोट को अनुसूचित जनजाति जबकि भजोत्रा, कंधवारा, गवालू, भांदल, खरल, खरोठी, मंजीर, मांझली, नड्डल, पंजैई, स्नूह, सिमणी, सियूला व ठाकरीमट्टी पंचायतें अनारक्षित (ओपन) हैं।

चंबा में आरक्षण रोस्टर ने दिया कई दावेदारों को झटका-
विकास खंड चंबा में पंचायत आधार रोस्टर जारी होने से कई लोगों की उम्मीदों को झटका लगा है। लंबे समय से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे नुमाइंदों को अब अपना इरादा बदलना पड़ सकता है।
चंबा विकास खंड की 39 पंचायतों में से 20 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

2011 की जनगणना के आधार पर तैयार रोस्टर के आधार पर भनौता, खजियार, कियाणी, प्लूई, सरोल, सिढकुंड पंचायत अनुसूचित जाति महिला, झुलाड़ा, साहो, सिंगी, प्रौथा, सिल्लाघ्राट, पंचायत अनुसूचित जनजाति महिला, जडेरा, कोहल्ड़ी, कुठेड़, राजपुरा, रिंडा, साच, टिकरी, उदयपुर व चील बंगला महिला सामान्य वर्ग आरक्षित घोषित की गई हैं। जबकि द्रड्डा, द्रमण, दुलाहर, मसरूंड, पंजोह, प्राहनवी अनुसूचित जाति, हरिपुर, कंदला, पुखरी, बरौर अनुसूचित जनजाति, राजनगर, औड़ा, चकलू, चंडी, कैला, रूपणी, रजिंडू, पल्यूर व सुंगल पंचायतें अनारक्षित (ओपन) हैं।

भरमौर की 29 में से 14 पंचायतों में आएंगी महिलाएं-
जनजातीय क्षेत्र भरमौर की 29 पंचायतों में से 14 पंचायतें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। यहां ज्यादातर सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। इसमें बजोल, भरमौर, चन्हौता, दियोल, गरोला, हड़सर, होली, जगत, कुठेहड़, लामू, न्याग्रां, रूणुकोठी, संचूई व उलांसा पंचायतें अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। जबकि औहरा, बड़ग्रां, चौभिया, दुर्गठी, घरेड़, गरिमा, क्वांरसी, खणी, कुगती, कुलेठ, प्रंघाला, पूलन, सांह, सिंयूर, तुंदाह अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। भरमौर में दो जिलापरिषद के पदों और पंचायत के अन्य पदों के लिए मतदान 26 नवंबर को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed