फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal govts swarn jayanti rath yatra postponed, will not be held from October 2

हिमाचल सरकार की स्वर्ण जयंती रथयात्रा टली, दो अक्तूबर से नहीं होगी

Mon, 27 Sep 2021 10:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 27 Sep 2021 10:00 PM IST
सार

उल्लेखनीय है कि सरकार और संगठन इस रथयात्रा को उपचुनाव में अपनी जीत और अगले साल के मिशन रिपीट के लिए भुनाना चाह रही है। यह रथयात्रा हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर होगी। इसमें हिमाचल की विकास यात्रा दर्शाई जाएगी। इस मौके पर भाजपा प्रभारियों ने प्रदेश और जिला पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिए जरूरी कदम उठाने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन
Himachal govts swarn jayanti rath yatra postponed, will not be held from October 2
शिमला भाजपा की बैठक आयोजित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार की पूर्ण राज्यत्व स्वर्ण जयंती रथयात्रा तैयारियां पूरी न होने के कारण दो अक्तूबर से टल गई है। अब यह रथयात्रा नवरात्र में भी किसी शुभ मुहूर्त में शुरू हो सकती है। इस रथयात्रा में सरकार के साथ-साथ संगठन की भागीदारी भी सुनिश्चित होगी। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह और प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि इस रथयात्रा को महज सरकार का कार्यक्रम न मानकर इसमें संगठन की भागीदारी भी सुनिश्चित हो।

विज्ञापन


इसके लिए भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों और सभी जिला अध्यक्षों को कमर कसने के लिए कहा गया है। उल्लेखनीय है कि सरकार और संगठन इस रथयात्रा को उपचुनाव में अपनी जीत और अगले साल के मिशन रिपीट के लिए भुनाना चाह रही है। यह रथयात्रा हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर होगी। इसमें हिमाचल की विकास यात्रा दर्शाई जाएगी। इस मौके पर भाजपा प्रभारियों ने प्रदेश और जिला पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिए जरूरी कदम उठाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


हिमाचल आ सकते हैं पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी जल्द हिमाचल आ सकते हैं। यूं तो सरकार और संगठन उन्हें स्वर्णिम रथयात्रा समेत कई कार्यक्रमों और योजनाओं के लोकार्पण के लिए हिमाचल बुलाने का विचार करते रहे हैं, लेकिन स्वर्णिम रथयात्रा शुरू करने के उपलक्ष्य पर यह संभव नहीं हो पा रहा है। सावड़ा-कुड्डू पन बिजली परियोजना के उद्घाटन, कुछ अन्य परियोजनाओं के शिलान्यास, मंडी हवाई अड्डा के शिलान्यास जैसे कई आयोजनों के उपलक्ष्य पर उन्हें हिमाचल बुलाया जा सकता है। इस संभावना पर भी इस बैठक में चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपचुनाव के लिए भाजपा पहले से ही तैयार: कश्यप 
 भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा है कि उपचुनाव को लेकर जैसे ही तिथि तय हो जाएगी, वैसे ही भाजपा चुनाव में उतरेगी। उपचुनाव के लिए भाजपा पहले से ही तैयार है। भाजपा आने वाले चुनावी वर्ष के लिए भी पूरी तरह तैयार है और वर्ष 2022 में एक बार फिर भाजपा हिमाचल में सशक्त सरकार बनाएगी। कश्यप ने यह बात सोमवार को भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की पीटरहॉफ शिमला में हुई बैठक में कही। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और सह प्रभारी संजय टंडन विशेष रूप से उपस्थित रहे। सुरेश कश्यप ने इस बैठक में अभी तक के भाजपा के सभी कार्यों की जानकारी भी इस बैठक में रखी। 



सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने पूर्ण राज्यत्व के 50 वर्षों के दौरान सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास किया है। इस अवसर पर स्वर्णिम रथ यात्रा में अ\नेक कार्यक्रम 68 विधानसभा क्षेत्रों में मनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से निकाली गई आशीर्वाद यात्रा का भी अच्छा रिस्पांस आया था। सेवा ही संगठन भाग एक और भाग दो के कार्यक्रमों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन सेवा के पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लिया। जयराम ठाकुर ने नेतृत्व में वैक्सीनशन की प्रथम डोज लगाने में देश भर में नंबर एक आया है। यह गर्व की बात है और 30 नवंबर तक प्रदेशवासियों को दूसरी वैक्सीनशन डोज भी लग जाएगी।  प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि इस महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व कार्यक्रमों की समीक्षा की गई है और आगामी रणनीति तय की गई है। उन्होंने कहा कि कृषि आंदोलन हिमाचल प्रदेश में बेअसर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed