फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt will upgrade 14 old vegetable markets

हिमाचल में बनेंगी दो नई सब्जी मंडियां, 14 की जाएंगी अपग्रेड

Sat, 10 Nov 2018 10:58 AM IST
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 10 Nov 2018 10:58 AM IST
विज्ञापन
himachal govt will upgrade 14 old vegetable markets
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रदेश में दो नई सब्जी मंडियों सहित 14 पुरानी सब्जी मंडियां को अपग्रेड किया जाएगा। किसानों-बागवानों के लिए शिमला और कुल्लू में दो नई सब्जी मंडियों के निर्माण करने का फैसला लिया गया है। प्रदेश के विभिन्न भागों में 14 सब्जी मंडियां भी अपग्रेड की जाएंगी।

विज्ञापन


इस प्रोजेक्ट पर सरकार करीब 127 करोड़ व्यय करेगी। राज्य के किसानो-बागवानों को घर के पास फल विपणन की व्यवस्था करने के मकसद से सरकार ने दो नई सब्जी मंडियां विकसित करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


अभी तक कई बागवानों को घरों के नजदीक नगदी फसलें बेचने की सुविधा नहीं मिलती है। इस कारण अधिकांश किसान-बागवान अपन फसलें बेचने को बाहरी राज्यों की मंडियों का रुख करते हैं। सरकार चाहती है कि इन्हें फसलें बेचने के लिए घरों के पास ही मंडियां मिलें।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन दो जिलों में बनेंगी नई सब्जी मंडियां

himachal govt will upgrade 14 old vegetable markets

सरकार विश्व बैंक की वित्तीय मदद से किसानों-बागवानों के लिए शिमला और कुल्लू जिले में एक-एक नई सब्जी मंडी बनाएगी। दो जिलों में बागवानों और किसानों के लिए लंबे समय से नई सब्जी मंडियां विकसित करने की मांग की जाती रही है। 

ये सब्जी मंडियां होंगी अपग्रेड
राज्य की इन सब्जी मंडियाें को अपग्रेेड करने का फैसला लिया गया है। इनमें शिमला की ठियोग, ढली और पराला। सोलन की परवाणू, कांगड़ा दो पालमपुर और धर्मशाला, सिरमौर की पांवटा साहिब, चंबा 1, मंडी और टकोली, कुल्लू की पतलीकूहल और शाट मंडियों को अपग्रेड किया जाएगा। 

क्या कहते हैं बागवानी मंत्री
बागवानी और सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों-बागवानों की फसलें बेचने में परेशानी न हो। इसके लिए विश्व बैंक से 127 करोड़ की मदद से दो नई सब्जी मंडियां विकसित की जानी हैं। 14 पुरानी सब्जी मंडियों को अपग्रेड किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed