{"_id":"6af31791b5c3b05d620886a3","slug":"monthly-meeting-of-the-rampur-block-congress-shimla-news-c-178-1-ssml1034-174542-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: 13 नवंबर को होगी ब्लॉक कांग्रेस रामपुर की मासिक बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: 13 नवंबर को होगी ब्लॉक कांग्रेस रामपुर की मासिक बैठक
विज्ञापन
कांग्रेस संगठन को मजबूती देने सहित अन्य मुद्दों पर होगी चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर बुशहर की मासिक बैठक 13 नवंबर को होगी। यह बैठक पूर्वाह्न 11:00 बजे खोपड़ी स्थित सर्किट हाउस में संपन्न होगी। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष लाल चंद शर्मा करेंगे। बैठक में रामपुर के पूर्व विधायक दिवंगत नंद लाल को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इस दौरान क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के लिए किए गए कार्यों को याद किया जाएगा। साथ ही उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए संगठन और जनसेवा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया जाएगा। बैठक में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने, आगामी कार्य योजनाओं और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न स्थानीय एवं सांगठनिक मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा होगी। ब्लॉक अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से बैठक में उपस्थित रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बैठक में सभी की उपस्थिति और सुझाव संगठन को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण होंगे।