{"_id":"6af31532ed373ee0580a8e4e","slug":"the-cry-of-a-newborn-echoed-in-the-ambulance-shimla-news-c-178-1-ssml1033-174597-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, डॉ. रिम्पू ठाकुर ने करवाया सुरक्षित प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, डॉ. रिम्पू ठाकुर ने करवाया सुरक्षित प्रसव
विज्ञापन
जिस्कून क्षेत्र की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म, जच्चा-बच्चा सुरक्षित
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। डाेडरा क्वार क्षेत्र के जिस्कून क्षेत्र में 108 एंबुलेंस सेवा में तैनात डॉ. रिम्पू ठाकुर ने कर्तव्यनिष्ठा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। प्रसव पीड़ा से परेशान गर्भवती महिला पुष्पा ने 108 एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया। डॉ. रिम्पू ठाकुर ने सूझबूझ और तत्परता का परिचय देते हुए सुरक्षित प्रसव करवाया। जानकारी के अनुसार, सुरेश आस्ता की पत्नी पुष्पा को प्रसव पीड़ा होने पर 108 एंबुलेंस सेवा की मदद ली गई। एंबुलेंस में तैनात डॉ. रिम्पू ठाकुर ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए अपने अनुभव और पेशेवर दक्षता का परिचय दिया। रास्ते में ही प्रसव की स्थिति बनने पर उन्होंने एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव करवाया। प्रसव के बाद जच्चा और नवजात शिशु को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) डोडरा क्वार पहुंचाया गया, जहां उन्हें आगे की स्वास्थ्य देखभाल उपलब्ध करवाई गई। एंबुलेंस में नवजात शिशु की किलकारी गूंजने से परिवार में खुशी का माहौल बन गया। विषम परिस्थितियों में डॉ. रिम्पू ठाकुर की तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के महत्व को उजागर किया है। डॉ. रिम्पू ठाकुर के इस सराहनीय कार्य की क्षेत्रवासियों की ओर से खूब प्रशंसा की जा रही है।