{"_id":"5b5969884f1c1b61508b5573","slug":"himachal-govt-will-takeover-sadashiv-temple-in-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ सौ साल पुराने इस मंदिर का अधिग्रहण करेगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ सौ साल पुराने इस मंदिर का अधिग्रहण करेगी सरकार
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 26 Jul 2018 11:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल सरकार ऊना के ऐतिहासिक सदाशिव मंदिर का अधिग्रहण करेगी। करीब डेढ़ सौ साल पुराने ऐतिहासिक मंदिर के अधिग्रहण को लेकर हुई बैठक में मंत्रिमंडल ने मुहर लगा दी। सूत्रों के मुताबिक लंबे समय से जिला ऊना के कु ठलैहड़ के तलमेहड़ा स्थित सदाशिव मंदिर के अधिग्रहण मामले पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही थी।
विज्ञापन
अभी तक मंदिर की व्यवस्था में सुधार लाने का मामला सरकार से उठाया जा रहा था। मंत्रिमंडल के फैसले के बाद सदाशिव मंदिर का अधिग्रहण होगा। इस मंदिर की व्यवस्था अब सरकार की देखरेख में होगी। सरकार ने जिला ऊना में सबसे पहले चिंतपूर्णी मंदिर का अधिग्रहण किया था।
विज्ञापन
इस मंदिर की व्यवस्था का जिम्मा भी मंदिर कमेटी को सौंपा गया था। जिला ऊना का ऐतिहासिक सदाशिव मंदिर दूसरा ऐसा मंदिर होगा, जिसका सरकार अधिग्रहण करेगी। इसकी व्यवस्था का जिम्मा भी मंदिर कमेटी देखेगी। सदाशिव मंदिर में साल में करीब पांच से सात लाख रुपये तक आय हो रही है। कला, भाषा एवं संस्कृति विभाग की सचिव डॉ. पूर्णिमा चौहान ने बताया कि ऊना के सदाशिव मंदिर के अधिग्रहण को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
प्रदेश के 36 मंदिरों का हो चुका है अधिग्रहण- सरकार ने अब तक कुल 36 मंदिरों का अधिग्रहण किया है। इनमें प्रदेश के कई ऐतिहासिक मंदिर शामिल हैं। जिला शिमला के सराहन का मां भीमाकाली मंदिर, हाटकोटी मंदिर सहित कई अन्य मंदिर शामिल हैं। सदाशिव मंदिर में करीब पांच कर्मचारी तैनात हैं। इनका वेतन और मंदिर व्यवस्था का खर्चा मंदिर की आय से किया जाता है।