फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal govt will spend the night in villages, will talk about sorrows and joys, a new program will start

HP Sukhu Govt: हिमाचल सरकार गांवों में गुजारेगी रात, दुख-सुख की करेगी बात, शुरू होगा नया कार्यक्रम

Tue, 22 Oct 2024 09:47 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Oct 2024 09:47 AM IST
सार

 सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री और मंत्री पंचायतों में रात गुजारकर लोगों की समस्याओं को निपटाएंगे। 

विज्ञापन
Himachal govt will spend the night in villages, will talk about sorrows and joys, a new program will start
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में दिसंबर में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा करने जा रही कांग्रेस सरकार अब गांवों का रुख करेगी। सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री और मंत्री पंचायतों में रात गुजारकर लोगों की समस्याओं को निपटाएंगे।   इस दौरान प्रशासनिक अमला भी साथ में रहेगा। 26 अक्तूबर को जिला शिमला के डोडरा क्वार से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस योजना की  शुरूआत करेंगे। नवंबर से सभी कैबिनेट मंत्रियों को नियमित तौर पर गांवों में जाकर प्रवास  करना होगा।

विज्ञापन

 

पूर्व भाजपा सरकार में हिमाचल प्रदेश में जनमंच का आयोजन किया जाता था। इस दौरान अधिकारियों से मौके पर ही मंत्री शिकायतों का निपटारा नहीं होने को लेकर सवाल-जवाब करते थे। उस समय कांग्रेस ने इस योजना का खूब विरोध किया था। जन मंच को झंड मंच तक करार दिया गया था। अब सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम चलाकर प्रदेश में कांग्रेस सरकार नई व्यवस्था शुरू करने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तहत हर मंत्री को गांव का प्रवास करना होगा। गांव में रहकर लोगों की समस्याओं और मांगों पर चर्चा करनी होगी। मुख्यमंत्री सुक्खू इस योजना की शुरुआत डोडरा क्वार में प्रवास से करेंगे। उच्च अधिकारियों ने बताया कि इस योजना से गांवों में रहकर लोगों की समस्याओं का सही तरीके से पता चलेगा। अफसरशाही के गांवों में जाने से कई छोटी-छोटी समस्याएं भी दूर होंगी।

विज्ञापन

हर विभाग को अपनी योजनाओं का करना होगा प्रचार-प्रसार
प्रदेश के सभी विभागों को भी अपनी योजनाओं को व्यापक प्रचार-प्रसार करना होगा। इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान विभागों को अपने कामकाज और जनहित योजनाओं की जानकारी प्रेस और प्रदर्शनी के माध्यम से बताने के लिए योजना बनाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed