{"_id":"5f6b4776bf431d427e223cbf","slug":"himachal-govt-will-seek-legal-opinion-to-fill-1225-posts-of-jbt","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेबीटी के 1225 पद भरने को कानूनी राय लेगी हिमाचल सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेबीटी के 1225 पद भरने को कानूनी राय लेगी हिमाचल सरकार
Thu, 24 Sep 2020 10:43 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 24 Sep 2020 10:43 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हिमाचल के सरकारी स्कूलों में जेबीटी के 1225 पद भरने के लिए सरकार कानूनी राय लेगी। एनसीटीई ने बीएड को भी जेबीटी भर्ती के लिए पात्र माना है। प्रदेश के आरएंडपी नियमों के तहत जेबीटी करने वालों को भर्ती में शामिल किया जाता है। ऐसे में अब इस भर्ती को लेकर दुविधा में फंसी सरकार इस बाबत कानूनी राय लेने जा रही है।
विज्ञापन
बता दें कि जेबीटी के वर्तमान भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के अनुसार 467 पदों को भरने के लिए हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को अधियाचना भेज दी गई है। शेष 758 पदों को भरने के लिए सभी जिला उप निदेशकों को वर्तमान भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के अनुसार बैच वाइज आधार पर काउंसलिंग करने के निर्देश बीते दिनों जारी हुए थे।
विज्ञापन