{"_id":"603f879c0f9e307a047ccc59","slug":"himachal-govt-will-provide-security-to-kangana-ranaut-if-necessary-jairam","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरत हुई तो कंगना को सुरक्षा उपलब्ध करवाएगी सरकार: जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरत हुई तो कंगना को सुरक्षा उपलब्ध करवाएगी सरकार: जयराम
Wed, 03 Mar 2021 06:27 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 03 Mar 2021 06:27 PM IST
विज्ञापन
सीएम को फोरलेन लोक बाडी के सदस्यों ने ज्ञापन सौंपा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि जरूरत हुई तो हिमाचल प्रदेश सरकार अभिनेत्री कंगना रणौत को आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध करवाएगी। ढलियारा में पत्रकारों के सवाल पर सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार ने कंगना को वाई श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध करवाई है। कंगना ने महाराष्ट्र में चल रहे कोर्ट के मामलों को हिमाचल शिफ्ट करने की इच्छा जाहिर की है। सीएम ने कहा कि यह एक कानूनी प्रक्रिया है। इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।
विज्ञापन
विपक्ष के सदस्यों के निलंबन पर पूछे सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि विपक्ष के नेता और कांग्रेस विधायकों ने राज्यपाल के साथ जिस तरह दुर्व्यवहार किया है, उसे पूरी दुनिया ने देखा है। विपक्ष को बिना देर किए माफी मांगनी चाहिए थी। इसके लिए भी इन्होंने देर कर दी है। माफी मांगने में वे और ज्यादा देर करेंगे तो उनका और ज्यादा नुकसान होना तय है। सरकार सदन में हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। सीएम ने अभिभावकों के आग्रह पर बच्चों के साथ फोटो भी खिंचवाए। इस दौरान उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह तथा पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि भी उपस्थित थे।
विज्ञापन