फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt will provide laptop to 9700 toppers in this year

हिमाचल: 9700 टॉपर्स को एक साल इंतजार के बाद लैपटॉप देगी राज्य सरकार

Sun, 03 Feb 2019 10:51 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 03 Feb 2019 10:51 AM IST
विज्ञापन
himachal govt will provide laptop to 9700 toppers in this year
- फोटो : डेमो

साल 2018 में स्कूल शिक्षा बोर्ड के दसवीं और इंटरमीडिएट के टॉपरों को करीब एक साल के इंतजार के बाद लैपटॉप मिलने जा रहे हैं। सरकार को एक साल बाद इसकी याद आई है। योजना को जारी रखने या बंद करने को लेकर दुुविधा में चल रही भाजपा सरकार ने करीब नौ महीने बाद मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप देने को हरी झंडी दे दी है। दस हजार की जगह दसवीं-जमा दो कक्षा के 8800 विद्यार्थियों को ही लैपटॉप दिए जाएंगे।

विज्ञापन


सरकार ने पुरानी योजना में ही अपने बजट में कॉलेज विद्यार्थियों को लैपटॉप देने की घोषणा को शामिल कर दिया है। इस कारण स्कूली विद्यार्थियों की संख्या कम कर दी गई है। सरकार ने कॉलेजों के 900 मेधावियों को लैपटॉप देने का निर्णय लिया है। ऐसे में साल 2018 के कोटे में कुल 9700 विद्यार्थियों को लैपटॉप दिए जाएंगे। सरकार ने इसके लिए 18 करोड़ का बजट जारी कर दिया है।
विज्ञापन


प्रदेश में सत्ता बदलते ही दस हजार मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप देने की योजना जारी रखने को लेकर साल भर संशय बना रहा। शिक्षा निदेशालय ने सरकार को पत्र लिखकर इस बाबत कई बार स्पष्टीकरण मांगा। पूछा गया कि क्या स्कूल शिक्षा बोर्ड के मेरिट में शुमार मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप देने हैं या नहीं। लेकिन सरकार की ओर से साल 2018 में इस बाबत कोई जवाब नहीं दिया गया। करीब नौ माह बाद आखिरकार अब सरकार ने लैपटॉप देने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑन करते ही आती थी वीरभद्र की फोटो, इसलिए रोका था वितरण

himachal govt will provide laptop to 9700 toppers in this year

दिसंबर 2017 में नई सरकार ने जनवरी 2018 में मेधावियों को दिए जा रहे लैपटॉप के वितरण पर रोक लगा दी थी। लैपटॉप के ऑन होते ही सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की फोटो आती थी।

इस फोटो को हटाकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की फोटो लगाने के लिए विभाग ने वितरण रोका था। करीब दो सप्ताह के बाद विभाग ने आईटी विशेषज्ञों की मदद लेकर फोटो में बदलाव कर लैपटॉप वितरित किए थे।

योजना का नाम बदलने पर भी चल रहा विचार
विभागीय सूत्रों के मुताबिक प्रदेश सरकार इस योजना का नाम बदलने पर भी विचार कर रही है। कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान स्कूल शिक्षा बोर्ड के मेरिट में शामिल दस हजार विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए राजीव गांधी लैपटॉप योजना शुरू की थी। योजना में दसवीं और जमा दो के पांच-पांच हजार मेधावी विद्यार्थियों को हर साल लैपटॉप दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed