फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt will install biometric machines in 500 school

बिना छुट्टी लिए स्कूलों से गैरहाजिर रहने वाले शिक्षकों की आने वाली है शामत

Thu, 25 Jan 2018 11:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Thu, 25 Jan 2018 11:39 AM IST
विज्ञापन
himachal govt will install biometric machines in 500 school

बिना छुट्टी लिए स्कूलों से गैरहाजिर रहने वाले शिक्षकों की शामत आने वाली है। शिक्षकों की स्कूलों में उपस्थिति सुनिश्चित करवाने के लिए प्रदेश के 500 प्राइमरी स्कूलों में बायोमीट्रिक मशीनें लगाई जाएंगी। 

विज्ञापन


बिना छुट्टी लिए स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर शिकंजा कसने को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने बायोमीट्रिक मशीनें लगाने का फैसला लिया है। पहले चरण में जिला मुख्यालयों और ब्लाक स्तर पर बायोमीट्रिक मशीनें 500 स्कूलों में लगाई जाएंगी। 
विज्ञापन


बिना छुट्टी लिए स्कूलों से गैरहाजिर रहने वाले शिक्षकों की शामत आने वाली है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के 500 प्राइमरी स्कूलों में आधार नंबर से जुड़ी बायोमीट्रिक मशीनें लगाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए लिया मशीनें लगाने का फैसला

himachal govt will install biometric machines in 500 school

मशीनों की खरीद प्रक्रिया शिक्षा निदेशालय ने शुरू कर दी है। इन मशीनों की मॉनीटरिंग शिक्षा निदेशालय और जिला उपनिदेशक कार्यालयों से होगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय को पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से लगातार शिकायतें प्राप्त होती रहती हैं कि कई स्कूलों से शिक्षक कई-कई दिन तक गायब रहते हैं।

इससे शिक्षा का स्तर गिर रहा है। कई बार विभागीय निरीक्षण के दौरान भी कई शिक्षक स्कूल में गैरहाजिर पाए गए। इन शिक्षकों ने छुट्टी भी नहीं ली। स्कूल आने पर ही पुरानी हाजिरी को भी भर दिया। 

इस तरह के मामलों पर संज्ञान लेते हुए प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों में आधार से जुड़ी बायोमीट्रिक मशीनें लगाने का फैसला लिया है। आधार से जुड़ी बायोमीट्रिक मशीनें पुरानी मशीनों से भिन्न होती हैं। इन आधुनिक मशीनों की मॉनीटरिंग इंटरनेट के माध्यम से प्रदेश में कहीं से भी हो सकती है।

सरकारी स्कूलों में गुणात्मक शिक्षा देने और शिक्षकों व गैर शिक्षकों की स्कूलों में हाजिरी सुनिश्चित करवाने के लिए आधार कार्ड से जुड़ी बायोमीट्रिक मशीनें लगाने का फैसला लिया गया है। मशीनें लगने के बाद इसी माध्यम से हाजिरी लगाई जाएगी। उच्च अधिकारी अपने कंप्यूटर सिस्टम से देख सकेंगे कि कितने शिक्षक स्कूल में हाजिर रहे और कितने गैर हाजिर।- मनमोहन शर्मा, निदेशक प्रारंभिक शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed