स्पेशल ओलंपिक को खेल संगठन का दर्जा देगी सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीरवार को मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओक ओवर में स्पेशल ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। प्रदेश के यह विशेष खिलाड़ी इस वर्ष 14 से 21 मार्च तक आबुधाबी में होने वाली 15वें विश्व स्तरीय ग्रीष्म खेल प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि स्पेशल ओलंपिक हिमाचल प्रदेश ने मनाली तथा नारकंडा में स्पेशल ओलंपिक भारत के लिए शीतकालीन खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
सात विद्यार्थियों को 25 हजार रुपये के चेक प्रदान किए
सरकार इन सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए हरसंभव सहायता देगी। उन्होंने खिलाड़ियों की ओर से भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करने की कामना की।
मुख्यमंत्री ने राज्य कल्याण विभाग की ओर से सभी सात विद्यार्थियों को 25 हजार रुपये के चेक प्रदान किए। इन विशेष विद्यार्थियों में निशा, विनोद, अभिषेक, चिराग, शुभम, पूजा तथा रघुनाथ शामिल हैं। जतिन सूद ने भी इस आयोजन में संयुक्त सहयोगी के रूप में भाग लिया।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, बाल कल्याण परिषद की महासचिव पायल वैद्य, स्पेशल ओलंपिक भारत हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष, स्पेशल ओलंपिक भारत हिमाचल प्रदेश के क्षेत्रीय निदेशक परीक्षित मेहदूदिया सहित कई अन्य मौजूद रहे।