फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt will give award of 30 lakhs to gold medalist of commonwealth game

कॉमनवेल्थ खेलों में गोल्ड जीतने पर होगी धन वर्षा, मंत्री गोविंद ठाकुर ने किया खुलासा

Thu, 29 Mar 2018 10:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Thu, 29 Mar 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
himachal govt will give award of 30 lakhs to gold medalist of commonwealth game

कॉमनवेल्थ खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों पर सरकार धन वर्षा करेगी। खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा है कि हिमाचल सरकार राज्य में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न योजनाएं लागू कर रही है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में होने जा रहे कॉमनवेल्थ खेलों में हिमाचल के जो खिलाड़ी गोल्ड मेडल जीतकर आएगा, उसे 30 लाख रुपये दिए जाएंगे। इसी तरह रजत पदक जीतने वाले को 20 और कांस्य पदक जीतने वाले को 10 लाख रुपये मिलेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभी तक कहीं भी इस तरह का एलान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में खेल विश्वविद्यालय और अकादमी भी खोली जाएगी। प्रदेश में खेल नीति में संशोधन होगा। इसमें खिलाड़ियों के लिए कई प्रावधान होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों के रैंकिंग सिस्टम पर मंत्री ने ये कहा

himachal govt will give award of 30 lakhs to gold medalist of commonwealth game

बुधवार को मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने चंबा के विधायक के सवाल के जवाब मेें यह जानकारी प्रश्नकाल में दी। विधायक पवन नैयर ने सवाल किया कि प्रदेश में खिलाड़ियों का रैंकिंग सिस्टम बाहरी राज्यों की तरह बना हुआ है या नहीं?

अगर नहीं तो सरकार क्या इस तरह का कोई सिस्टम बनाने का विचार रखती है? इस पर खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में अभी तक खिलाड़ियों के रैंकिंग सिस्टम की कोई योजना नहीं है।

पंजाब और पड़ोसी राज्यों में चल रही प्रणाली के बारे में जानकारी ली जा रही है। इसी विषय पर अपने अनुपूरक सवाल में शिमला ग्रामीण के कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए विश्वविद्यालय में कोटा नहीं रखा गया है। 

खेल नीति में किया जा रहा संशोधन

himachal govt will give award of 30 lakhs to gold medalist of commonwealth game

राज्य में व्यक्तिगत खेलों को भी प्रोत्साहित करने के लिए सरकार को प्रावधान करने चाहिए। इस पर हिमाचल सरकार क्या कर रही है? जवाब में मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि ये सरकार व्यक्तिगत खेलों पर भी ध्यान दे रही है।

इसमें हिमाचल प्रदेश से संबंधित खेलों जैसे साहसिक, शीतकालीन, वाटर स्पोर्ट्स आदि पर काम हो रहा है। खेल नीति 2002 में बनी थी, जिसे संशोधित कर नए प्रावधान किए जा रहे हैं। यही नहीं, 1983 की स्पोर्ट्स गाइडलाइंस में भी संशोधन होगा।

पांवटा के भाजपा विधायक सुखराम चौधरी ने खिलाड़ियों के पलायन को रोकने के संबंध में अनुपूरक सवाल किया कि इस पर सरकार क्या कर रही है? जवाब में मंत्री ने कहा कि प्रदेश में खेल विश्वविद्यालय और अकादमी खोलने जैसे कदम उठाने के अलावा खेल नीति संशोधित होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed