फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal govt will control the price of onion for the next two months, issued notification

प्याज के दाम पर अगले दो माह नियंत्रण रखेगी सरकार, जारी की अधिसूचना

Sun, 08 Dec 2019 11:47 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 08 Dec 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
himachal govt will control the price of onion for the next two months, issued notification
- फोटो : अमर उजाला

सैकड़ा पार कर चुके प्याज के दाम पर अगले दो महीने के लिए सरकार नियंत्रण रखने जा रही है। सरकार ने प्याज के दाम नियंत्रित रखने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। सरकार ने यह फैसला ऐसे समय पर लिया है, जब सोमवार से विधानसभा का शीत सत्र शुरू होने जा रहा है और कांग्रेस के रुख से साफ है कि वह महंगाई समेत कई मुद्दों पर सरकार पर पूरी तरह हमलावर रहेगी।

विज्ञापन


खास बात यह है कि शुक्रवार को ही खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने संबंधित फाइल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भेजी थी। चूंकि किशन कपूर के मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के बाद से महकमा मुख्यमंत्री के पास ही है और विधानसभा में इस मुद्दे के बहाने विपक्ष सीधे मुख्यमंत्री को घेर सकते थे, ऐसे में आनन-फानन में सीएम ने इसे मंजूरी दे दी।
विज्ञापन


बता दें कि ‘प्याज के बढ़ते दामों से डरी सरकार दाम नियंत्रित करने का फैसला ले सकती है’ शीर्षक से अमर उजाला ने शनिवार के अंक में खबर प्रकाशित की थी। दरअसल, मौजूदा समय में प्याज 120 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, जबकि सरकार का तर्क है कि इसके दाम 70 से 80 रुपये प्रति किलो से ज्यादा नहीं होने चाहिएं। ऐसे में वर्ष 2018-19 के बजट में  कारोबारियों को राहत देने के लिए होल्डिंग एंड प्रिवेंशन ऑर्डर समाप्त करने का एलान सरकार ने इसी वित्त वर्ष में वापस ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरे प्याज का लग रहा तड़का, मंडी में बढ़ी मांग

प्याज के दाम बढ़ने के बाद शहरवासियों ने इसके स्वाद के लिए जुगाड़ शुरू कर दिया है। स्थानीय सब्जी मंडी लोअर बाजार में हरे प्याज की मांग बढ़ गई है। हरा प्याज आने से लोग थोड़ी राहत महसूस कर रहे हैं। हरा प्याज 40 रुपये किलो बिक रहा है। हालांकि, पहले इसके दाम 20 रुपये थे लेकिन मांग बढ़ने पर व्यापारियों ने इसके दाम भी बढ़ा दिए हैं। 

हरा प्याज हर दिन करीब 20 क्विंटल तक बिक रहा है। दूसरा प्याज हर दिन 20 से 30 क्विंटल बिकता था लेकिन अब 2 से 3 क्विंटल ही बिक पा रहा है। सब्जी मंडी व्यापारियों के मुताबिक पिछले दो दिन से हरे प्याज की भारी मांग है। पिछले तीन में 50 क्विंटल से ज्यादा हरा प्याज बिक चुका है। सब्जी मंडी के अध्यक्ष विशेश्वर नाथ का कहना है कि हरे प्याज की मांग बढ़ गई है। लोग इन दिनों भारी मात्रा में हरा प्याज खरीद रहे हैं। हालांकि अगले हफ्ते तक प्याज के दाम घटने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed