{"_id":"c6fb9f0d48e3025eceaf305cada37b7e","slug":"himachal-govt-will-auction-mining-leases-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में नीलाम किए जाएंगे खनन पट्टे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में नीलाम किए जाएंगे खनन पट्टे
प्रेम प्रताप सिंह/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 02 Nov 2014 09:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में खनन पट्टे लीज पर नहीं दिए जाएंगे। खनन पट्टों की नीलामी की जाएगी। उद्योग विभाग की ओर से बनाए जा रहे खनन नियम में यह प्रावधान किया जा रहा है। विभाग की ओर से तकरीबन दो सौ पेज का खनन नियम का ड्राफ्ट तैयार करके परीक्षण करने के लिए विधि विभाग को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
नियम में पंजाब, हरियाणा की तर्ज पर अवैध खनन की स्थिति में हैवी पेनाल्टी की भी व्यवस्था की जा रही है, जिससे किसी भी सूरत में सरकार को राजस्व की क्षति न होने पाए। खनन पट्टों को लीज पर देने से अधिक आय नहीं हो पा रही है। ऐसे में आय बढ़ाने के लिए खनन पट्टों की नीलामी करने का नियम बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
इसमें यह भी प्रावधान किया जा रहा है कि राजस्व एवं वन विभाग अपनी जमीनों पर होने वाले अवैध खनन की गतिविधियों खुद रहे। इसके लिए खनन नियम में राजस्व एवं वन विभाग के अधिकारियों को उन्हें अधिकार देने की भी व्यवस्था की जा रही है, जिससे अवैध खनन को प्रभावी तरीके से रोका जा सके।
विज्ञापन
इतना ही नहीं, बल्कि खनन नीति को खनन नियम में ही शामिल किया जा रहा है, जिससे भविष्य में कोई अड़चन पैदा न होने पाए। निदेशक उद्योग राजेंद्र सिंह ने बताया कि खनन के लिए नया नियम का ड्राफ्ट बनकर तैयार किया जा चुका है। इसे प्रदेश सरकार को सौंपा जा चुका है।
तय किए टारगेट
प्रदेश में खनन से तकरीबन 100 करोड़ रुपये सालाना कमाई करने का लक्ष्य तय किया जा रहा है। हर साल आय में बढ़ोत्तरी की जाएगी, जिससे प्रदेश की वित्तीय प्रबंधन को बेहतर करने में मदद मिल सके।
खनन गार्ड को 10 हजार आवेदन
उद्योग विभाग ने अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए 25 खनन गार्ड रखने जा रहा है। प्रदेश के 10 हजार युवाओं ने गार्ड बनने के लिए आवेदन किया है।