{"_id":"5e84b37e8ebc3e78ad174d28","slug":"himachal-govt-will-again-take-loan-of-rs-420-crore-for-10-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल सरकार 10 साल के लिए फिर लेगी 420 करोड़ रुपये का कर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल सरकार 10 साल के लिए फिर लेगी 420 करोड़ रुपये का कर्ज
Wed, 01 Apr 2020 09:01 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 01 Apr 2020 09:01 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस से जंग लड़ रही हिमाचल सरकार ने फिर 420 करोड़ रुपये के कर्ज के लिए आवेदन किया है। यह कर्ज 10 साल की अवधि के लिए लिया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार अपनी प्रतिभूतियों को भारतीय रिजर्व बैंक के पास गिरवी रखेगी।
विज्ञापन
प्रधान सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार यह कर्ज हिमाचल प्रदेश में विकासात्मक गतिविधियों पर खर्च होगा। वर्तमान में हिमाचल सरकार पर करीब 55000 का कर्ज चढ़ा हुआ है। यह कर्ज साल दर साल बढ़ता जा रहा है। कर्ज की किस्त और ब्याज देने में ही हर साल हजारों करोड़ रुपये खर्च हो जाते हैं।
विज्ञापन