फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal govt transfers 11 HPFS and 14 Agriculture Development Officers

HP Govt Transfers: हिमाचल सरकार ने 11 एचपीएफएस और 43 कृषि अधिकारियों के किए तबादले

Thu, 07 Jul 2022 08:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 07 Jul 2022 08:36 PM IST
सार

प्रदेश सरकार ने गुरुवार को हिमाचल वन सेवा कैडर (एचपीएफएस) के 11 अधिकारियों व 14 कृषि विकास अधिकारियों और 29 कृषि विस्तार अधिकारियों को स्थानांतरित कर दिया है। 

विज्ञापन
Himachal govt transfers 11 HPFS and 14 Agriculture Development Officers
अधिकारियों के तबादले(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश सरकार ने गुरुवार को हिमाचल वन सेवा कैडर (एचपीएफएस) के 11 अधिकारियों के तबादले किए हैं। प्रधान सचिव वन रजनीश ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। हिमाचल प्रदेश वन सेवा कैडर के अधिकारी हितेंद्र सिंह को शिमला से उप निदेशक एडमिन आईडीपी सोलन स्थानांतरित किया गया है। नरेश पाल धौलटा पीसीसीएफ शिमला वन्य जीव मुख्यालय शिमला से डीपीओ शिमला लगाया गया है। शिवानी सेन को पालमपुर में डीएफओ कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट के मुख्यालय में लगाया है। ओमप्रकाश को शिमला से एसडीओ सोलन एफडब्ल्यूडी लगाया गया है। डीएफओ हमीरपुर शशि किरण को डीएफओ कुल्लू भेजा है। डीएफओ आईडीपी राजीव कुमार अब डीएफओ स्पीति वन्य जीव होंगे। एसीएफ कम उप निदेशक सुंदरनगर पारुल सूद डीएफओ नाहन भेजी गई हैं। एसीएफ कम उप निदेशक एचपीएफए सुंदरनगर योगेंद्र शर्मा को डीएम धर्मशाला भेजा है। डीएम धर्मशाला कुलदीप सिंह को डीएफओ नूरपुर लगाया है। एसीएफ वन मंडल बिलासपुर प्रदीप कुमार को डीएम मुख्यालय लगाया है।

विज्ञापन


14 कृषि विकास अधिकारियों के तबादले 
वहीं, राज्य सरकार ने 14 कृषि विकास अधिकारियों और 29 कृषि विस्तार अधिकारियों को स्थानांतरित कर दिया है। यह सभी अधिकारी प्रदेश के विभिन्न भागों से स्थानांतरित कर चंबा जिले के विभिन्न भागों में भेजे गए हैं। राज्य के कृषि  सचिव राकेश कंवर ने इस संबंध में कार्यालय आदेश भी जारी कर दिए हैं। कृषि विकास अधिकारी राजेश शर्मा को जंझैली से चंबा के मेहला, बृजेश पाल को घुमारवीं से पांगी, अनु यादव को सरकाघाट गोपालपुर से चंबा, रविंद्र सिंह बिलासपुर सदर से सलूुनी, मोनिका शर्मा भोरंज से चंबा ब्लॉक, सोनिया मिन्हास हमीरपुर से चंबा सेक्शन, वर्षा गुप्ता भूंतर से चंबा कार्यालय, अमित गुलेरिया कुल्लू से मृदा संरक्षण अनुभाग मेहला, शामली गुप्ता सोलन ब्लाक से चंबा ब्लॉक, हेमंत कुमार धर्मपुर से तीसा, हरभजन सिंह नालागढ़ से भटियात, पवन कुमार पांवटा साहिब से भटियात और खेम राज मशोबरा से पांगी ब्लाक स्थानांतरित किए हैं। 
विज्ञापन


कृषि विस्तार अधिकारी अजय कुमार चंबा ब्लॉक, बलवंत ठाकुर तीसा ब्लॉक, कर्म सिंह चंबा, तिलक राज मेहला, पुरुषोत्तम राम मेहला ब्लॉक,  तेज सिंह तीसा ब्लॉक, मदन धीमान मेहला, राजेश कुमार सलूनी, गुलाब सिंह सलूनी, गगन कुमार सलूनी,  राज सिंह सलूनी ब्लॉक, प्यारे लाल स,लूनी ब्लाक, मनी, कुमार तीसा ब्लॉक, अशोक कुमार वर्मा तीसा, शैलेंद्र कुमार भटियात, जितेंद्र कुमार भटियात, संदीप कुमार भटियात, दिग्विजय सिंह थुलेल, रमेश कुमार बनीखेत, राजीव लखनपाल बनीखेत, आशीष कुमार ककिरा, विपन कुमार चौवारी, राकेश कुमार सिहुंता, दलीप कुमार पांगी, अनिल कुमार पांगी हर्ष कुमार भरमौर और विनोद कुमार को सलूनी चंबा में तैनाती दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन को मिले 13 नए सहायक अभियंता

हिमाचल प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन को 13 नए सहायक अभियंता मिल गए हैं। राज्य लोकसेवा आयोग ने साक्षात्कार का परिणाम घोषित कर दिया है। सात सहायक अभियंता इलेक्ट्रिकल और छह सिविल ट्रेड के तहत सहायक अभियंता बने हैं। आयोग के सचिव डीके रत्न ने बताया कि चार से सात जुलाई तक लिए गए साक्षात्कार के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन कर लिया गया है।

दिसंबर 2021 में इन पदों के लिए लिखित परीक्षा ली गई थी। उन्होंने बताया कि सहायक अभियंता इलेक्ट्रिकल के लिए महेश ठाकुर, रोहित भारद्वाज, आशीष रावत, रजत चौहान, अश्वनी मेहता, राजेश कुमार और शीतल मन्हास का चयन किया गया है। सहायक अभियंता सिविल के लिए परीक्षित, आतिश राजटा, नितिन, सुभम कौशल, कुनाल शर्मा और देवेंद्र कुमार का चयन किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed