जयराम सरकार ने तबादलों पर रोक के दो दिन बाद ही बदल डाले 14 एएसपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल की जयराम सरकार तबादलों के दौर से बाहर नहीं निकल पा रही है। सरकार अपने ही निर्णयों को लेकर कितनी गंभीर है, इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि धर्मशाला में हुई कैबिनेट की बैठक में तबादलों पर रोक के फैसले के दो दिन बाद ही सरकार ने 14 एडिशनल एसपी (एएसपी) के तबादले कर डाले।
यह तब है, जब कैबिनेट बैठक के दौरान खुद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने स्तर से भी तबादले न होने देने की बात कही थी, लेकिन सरकारी फैसले और दावे के दो दिन के भीतर ही सरकारी तंत्र की कार्यशैली की पोल खुल गई।
इनको किया ट्रांसफर
सोमवार को जारी हुई तबादला सूची में बार्डर ड्यूटी पर चंबा में तैनात संजीव लखनपाल को एडिशनल एसपी लगाया गया है। इसके अलावा एडिशनल एसपी बिलासपुर कुलदीप चंद राणा को एडिशनल एसपी 2 आईआरबीएन सकोह, वीरेंद्र सिंह को एडिशनल एसपी चंबा से एडिशनल एसपी सिरमौर, भागमल को
एडिशनल एसपी बिलासपुर, शिव कुमार को एडिशनल एसपी सोलन, बलबीर सिंह को एडिशनल एसपी हमीरपुर, एडिशनल एसपी टीटीआर पंकज शर्मा को एडिशनल एसपी 4 आईआरबीएन जंगलबैरी, एडिशनल एसपी लीव रिजर्व भूपिंदर सिंह नेगी को एडिशनल एसपी (एलआर) 1 एचपीएपी जुन्गा, मनमोहन सिंह
को एडिशनल एसपी सोलन से 3 आईआरबीएन पंडोह, दिनेश कुमार को ऊना से कांगड़ा, बद्री सिंह को 1 आईआरबीएन बनगढ़ से एडिशनल एसपी कांगड़ा और अमित शर्मा को एडिशनल एसपी 3 आईआरबीएन पंडोह से एडिशनल एसपी ऊना लगाया है। वहीं, एडिशनल एसपी हमीरपुर रहे राजेश कुमार को अगले आदेश तक पुलिस मुख्यालय रिपोर्ट करने के आदेश जारी किए गए हैं।
दो एडिशनल एसपी को डीएसपी के पद पर तैनाती
सरकार ने इन तबादलों के अलावा दो एडिशनल एसपी की तैनाती डीएसपी रैंक के पद पर की है। एडिशनल एसपी कांगड़ा विजय कुमार को सरकार ने डीएसपी विजिलेंस के पद के सापेक्ष एडिशनल एसपी विजिलेंस और सागर चंद्र को एडिशनल एसपी 3 आईआरबीएन पंडोह से डीएसपी विजिलेंस ऊना के पद के सापेक्ष एडिशनल एसपी विजिलेंस लगाया है। सागर एडिशनल एसपी विजिलेंस के पद के रिक्त होने पर ज्वाइन कर सकेंगे।
डीएसपी के तबादले की सूची पेंडिंग
एडिशनल एसपी के तबादले के बाद अब डिप्टी एसपी (डीएसपी) के तबादलों की सूची आनी है। सूत्रों की मानें तो कुछ नामों को लेकर निर्णय न होने की वजह से यह सूची जारी नहीं हो सकी, लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले एक-दो दिन में सरकार फिर तबादलों की रोक के आदेश के खिलाफ जाकर डीएसपी के तबादले की सूची जारी कर सकती है।
शिक्षा विभाग ने की टीजीटी की ट्रांसफर
सबसे अधिक कर्मचारियों के कैडर वाले शिक्षा महकमे ने भी सोमवार को तबादले करने का काम जारी रखा। सोमवार को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने एक टीजीटी आर्ट्स का तबादला किया है। तबादला आदेश निदेशालय ने वेबसाइट पर अपलोड किए हैं। उच्च शिक्षा निदेशालय में भी सोमवार को तबादले करने का काम जारी रहा।
बिजली बोर्ड ने तीन सहायक अभियंता बदले
राज्य बिजली बोर्ड ने भी सोमवार को तीन सहायक अभियंताओं के तबादले किए हैं। इनमें अनिल कुमार को संतोषगढ़ से हरोली, यशविंद्र सिंह को डिवीजन नंबर वन ऊना से संतोषगढ़ और सुशील कुमार को टौणीदेवी से डिवीजन नंबर वन ऊना में भेजा है।
निर्णय जिनसे बाद में पलटी सरकार
- रिटायरमेंट के बाद पुनर्नियुुक्ति पर लगे एक हजार राजस्व कर्मियों को पहले हटाया फिर किया बहाल
- कई अधिकारियों के तबादला आदेश जारी करने के बाद उन्हें सप्ताह भर में दोबारा से दी नई तैनाती
- पिछली सरकार के फैसले रिव्यू करने के आदेश पर बैकफुट पर आई सरकार, अब विधायकों की मांगी राय