{"_id":"5cab3696bdec2213f22d32ca","slug":"himachal-govt-service-extension-to-two-engineers","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुर्सी का मोह नहीं छोड़ पा रहे इंजीनियरों को सेवा विस्तार, अब दो और भी कतार में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुर्सी का मोह नहीं छोड़ पा रहे इंजीनियरों को सेवा विस्तार, अब दो और भी कतार में
Tue, 09 Apr 2019 11:12 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 09 Apr 2019 11:12 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों का कुर्सी से मोह नहीं छूट रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिले के चीफ इंजीनियर और एक अधीक्षण अभियंता को सेवा विस्तार दिया जा चुका है अब दो और इंजीनियर के सेवा विस्तार की फाइल चल पड़ी है। इसमें इंजीनियर इन चीफ और एक चीफ इंजीनियर हैं। इन दोनों इंजीनियरों का सेवाकाल समाप्त होने जा रहा है। बताया जा रहा है कि फाइल तैयार कर दी गई है, अब चुनाव आयोग से अनुमति मांगी जा रही है।
विज्ञापन
सेवा विस्तार के मामले में लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर भड़क गए हैं। विभाग के इंजीनियरों ने मुख्य सचिव बीके अग्रवाल से भी मुलाकात की है। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग और अतिरिक्त मुख्य सचिव लोक निर्माण को सेवा विस्तार दिए जाने के विरोध में पत्र लिखा है। लोकसभा चुनाव के बीच सरकार के चहेतों को दिए जा रहे सेवा विस्तार पर कांग्रेस पार्टी ने भी चिंता जताई है।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि एक चीफ इंजीनियर और उससे छोटे अधिकारी को सेवा विस्तार दिया गया है। इससे इंजीनियरों की पदोन्नति रुक रही है। लोक निर्माण विभाग में काबिल अफसर हैं, ऐसे में सेवा विस्तार देने की क्या जरूरत है।
विज्ञापन
सीएम बताएं, सेवा विस्तार के पीछे क्या मंशा : मुकेश
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने भी पूछा है कि चीफ इंजीनियर को दिए गए सेवा विस्तार के पीछे मुख्यमंत्री जयराम की क्या मंशा है? मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने फरवरी 2018 को सभी विभागों के लिए लिखित में आदेश दिए थे कि किसी को भी सेवा विस्तार नहीं दिया जाएगा, लेकिन अब सारे कायदे तोड़कर सेवा विस्तार दिया जा रहा है।