{"_id":"655a0ed08aaf7d50f80168c4","slug":"himachal-govt-sent-reminder-to-union-govt-for-budget-for-road-and-bridges-repair-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: सड़कों, पुलों के पैसों के लिए केंद्र को भेजा एक और रिमाइंडर, मांगे 149 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: सड़कों, पुलों के पैसों के लिए केंद्र को भेजा एक और रिमाइंडर, मांगे 149 करोड़
Sun, 19 Nov 2023 07:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 19 Nov 2023 07:05 PM IST
सार
हिमाचल में आपदा के चलते 17 पुल ढह गए। इनको ठीक करने के लिए भी पैसा नहीं मिला है। प्राकृतिक आपदा के चलते लोक निर्माण विभाग को 2913.05 करोड़ का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्राकृतिक आपदा के चलते जिलों की सड़कों की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग ने केंद्र से पैसा जारी करने के लिए एक और रिमाइंडर भेजा है। लोक निर्माण विभाग ने पुलों के निर्माण के लिए 97 करोड़ रुपये जबकि सड़कों को ठीक करने के लिए 52 करोड़ रुपये मांगे हैं। इससे पहले भी दो बार पैसा जारी करने के लिए केंद्रीय भूतल और परिवहन मंत्रालय अधिकारियों से बात हो चुकी है।
विज्ञापन
पहले भी केंद्र को पैसा जारी करने को रिमाइंडर भेजा जा चुका है। हिमाचल में आपदा के चलते नेशनल हाइवे बंद हो गए। ऐसे में जिला सड़कों से वाहनों की आवाजाही हुई है। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हिमाचल दौरे के दौरान केंद्र को प्रस्ताव भेजने की बात कही थी।
विज्ञापन
हिमाचल में आपदा के चलते 17 पुल ढह गए। इनको ठीक करने के लिए भी पैसा नहीं मिला है। प्राकृतिक आपदा के चलते लोक निर्माण विभाग को 2913.05 करोड़ का नुकसान हुआ है। अन्य विभागों की अपेक्षा यह बहुत ज्यादा है। हालांकि प्रदेश सरकार ने सड़कों को यातायात के लिए बहाल कर दिया है लेकिन इनकी हालत दयनीय है।
विज्ञापन
सड़कों पर गड्ढे पड़े हैं। लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ अजय गुप्ता ने बताया कि सड़कों की मरम्मत के लिए केंद्र से पैसा जारी नहीं हुआ है। केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एनएच से आगे एक किलोमीटर तक जिलों की सड़कों को ठीक करने की बात कही थी। केंद्र सरकार को पैसा जारी करने के लिए रिमांडर भेजा है।