फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal govt school uniform color faded in first washing

पहली ही धुलाई में उड़ गया स्मार्ट वर्दी का रंग, गुणवत्ता पर सवाल

Sun, 24 Nov 2019 05:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 24 Nov 2019 05:14 PM IST
विज्ञापन
himachal govt school uniform color faded in first washing
- फोटो : अमर उजाला

कांगड़ा और मंडी के बाद अब सोलन में भी स्मार्ट वर्दी पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। सोलन में विद्यार्थियों को दी गई स्मार्ट वर्दी का पहली धुलाई में रंग उतरने लग गया है। हालांकि, अभिभावकों ने अभी तक इसकी शिकायत नहीं की है।

विज्ञापन


इसके बारे में एसएमसी को जानकारी दी जा चुकी है। एसएमसी प्रधान गुग्गाघाट स्कूल ने बताया कि एसएमसी की बैठक में इस मुद्दे को रखा जाएगा और अगामी कार्रवाई के लिए भी रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


इसके अलावा कई विद्यार्थियों को दो वर्दी के लिए कपड़ा भी कम पड़ा है। पिछले सत्र और इस सत्र में स्कूली बच्चों को वर्दी ही नहीं मिल पाई थी। सरकार की स्मार्ट वर्दी के चक्कर में अभिभावक स्वयं भी वर्दी खरीद नहीं पा रहे हैं और न ही स्कूलों में बच्चों को वर्दी मिल पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्तूबर माह में विद्यार्थियों को वर्दी प्रदान की गई। जिसमें भी पहली धुलाई में वर्दी का रंग उतरने लग गया है। जिला सोलन के करीब 50 हजार विद्यार्थियों को स्मार्ट वर्दी प्रदान की गई है।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुग्गाघाट स्कूल के एसमएसी प्रधान मदन ठाकुर ने बताया कि वर्दी से रंग निकलने का मामला बैठक में रखा जाएगा। अभिभावकों से भी इस विषय पर जानकारी मिली है। 


खंड परियोजना अधिकारी संजीव परिहार ने बताया कि उनके पास इस तरह की कोई शिकायत अभी तक नहीं आई है। जिसमें वर्दी का कपड़ा कम होना या फिर रंग निकला पाया गया हो। उन्होंने बताया कि अभिभावक इसकी शिकायत करेंगे तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed