फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Govt Report Womens fertility is decreasing

सरकार की रिपोर्ट में हिमाचल की महिलाओं को लेकर चौंकाने वाला खुलासा

Sat, 06 Jan 2018 02:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sat, 06 Jan 2018 02:01 PM IST
विज्ञापन
Himachal Govt Report Womens fertility is decreasing

हिमाचल की कुल जनसंख्या में 35.25 प्रतिशत युवा नागरिक हैं। यह बात आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के दस्तावेज में सामने आई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विभाग द्वारा तैयार किए गए हिमाचल प्रदेश में युवा-2018 दस्तावेज का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने विभाग के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि दस्तावेज में युवाओं के कल्याण के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के अतिरिक्त युवाओं से संबंधित जन सांख्यिकीय, सामाजिक व अन्य रूपरेखा पर प्रकाश डाला गया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में युवाओं का प्रतिशत राष्ट्रीय स्तर पर 34.80 प्रतिशत से अधिक है। ऐसे में यह संकलित प्रकाशन युवाओं के लिए नीति निर्धारण में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए नीति निर्धारण का यही सही समय है। मानव संसाधन के रूप में राज्य की प्रगति के लिए लाभांश का दोहन करना अति आवश्यक है।
विज्ञापन


दस्तावेज के अनुसार फरवरी 2014 में जारी की गई राष्ट्रीय युवा नीति ने भारत के युवाओं के लिए एक समग्र दृष्टि का प्रस्ताव रखा है जिसमें देश के युवाओं को अपनी पूरी क्षमता हासिल करने के लिए सशक्त बनाना है ताकि भारत को वैश्विक समुदाय में अपनी सही जगह मिल सके। विमोचन के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त डॉ. श्रीकांत बाल्दी, आर्थिक सलाहकार प्रदीप चौहान, विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य राज्यों से बेहतर है हिमाचल की स्थिति

Himachal Govt Report Womens fertility is decreasing

युवा जनसंख्या के मामले में हिमाचल प्रदेश की स्थिति अन्य राज्यों से बेहतर है। 1971 की जनगणना के अनुसार युवाओं की कुल जनसंख्या 10.56 लाख से बढ़कर 2011 में 24.20 लाख हो गई है। 40 साल की इस अवधि में युवाओं की आबादी में 129 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जबकि इसी अवधि में सामान्य जनसंख्या में 85 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 

वहीं, भारत में 1991 से 15-34 आयु वर्ग के युवाओं का लिंगानुपात लगातार कम हो रहा है जबकि हिमाचल प्रदेश में स्थिति थोड़ी अलग है। भारत में 1971 में लिंगानुपात 961 था जो 1911 में घटकर 39 रह गया है। इसी आयु वर्ग में हिमाचल प्रदेश में 1971 में लिंगानुपात 961 था जो 1911 में बढ़कर 972 हो गया है। 

महिलाओं की घट रही प्रजनन क्षमता

Himachal Govt Report Womens fertility is decreasing

हिमाचल प्रदेश में महिलाओं की प्रजनन क्षमता कम हो रही है और शहरी इलाकों में कुल प्रजनन दर प्रत्येक महिला से दो बच्चों के अनुपात से भी कम है। कुल प्रजनन दर 2005 के 2.2 के स्तर से गिर कर 2015 में यह केवल 1.7 रह गई है जो कि जनसंख्या स्थिरता के 2.1 अनुपात स्तर से 0.4 अंक नीचे है।

वहीं, हिमाचल प्रदेश में 15 से 34 वर्ष आयु वर्ग में साक्षरता दर 95 प्रतिशत तक पहुंच गई है जबकि 1971 में यह मात्र 46.8 प्रतिशत थी। स्नातक स्तर पर छात्रों का नामांकन 79.32 प्रतिशत सबसे अधिक है।

वर्ष 2011-12 के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 54 प्रतिशत पुरुष और 47 प्रतिशत महिलाएं श्रम शक्ति में शामिल थीं। 1911-12 के दौरान पुरुषों और महिलाओं दोनों की बेरोजगारी दर 1.8 प्रतिशत थी जबकि शहरी क्षेत्रों में महिलाओं की 11 प्रतिशत व पुरुषों की 2.1 प्रतिशत बेरोजगारी दर थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed