फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal govt reduces bus fare of deluxe and volvo toutes.

हिमाचल में घट गया बस किराया, जानिए कितना?

Mon, 05 Jan 2015 02:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 05 Jan 2015 02:23 PM IST
विज्ञापन
Himachal govt reduces bus fare of deluxe and volvo toutes.

नए साल पर हिमाचल पथ परिवहन निगम ने वोल्वो और डीलक्स एसी बसों के किरायों में कटौती की है। मनाली, मैकलोडगंज और धर्मशाला से दिल्ली रूट पर चलने वाली बसों के किराये में 12 से 16 फीसदी तक ऑफ सीजन डिस्काउंट जारी किया गया है। यह डिस्काउंट 31 जनवरी तक रहेगा। हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का आनंद लेने के लिए मैदानी इलाकों से आने वाले सैलानियों के लिए अच्छी खबर है।

विज्ञापन


दिल्ली-मनाली, मैकलोडगंज और धर्मशाला रूटों पर चलने वाली वोल्वो और डीलक्स एसी बसों के किराये में निगम ने कटौती की है। एचआरटीसी की लग्जरी बसों में आक्यूपेंसी बढ़ाने के मकसद से किराया घटाया गया है। प्राइवेट वोल्वो ऑपरेटरों के साथ प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए भी एचआरटीसी को किराया घटाने का फैसला लेना पड़ा है।

विज्ञापन

पूरा सफर करने वालों को ही फायदा

Himachal govt reduces bus fare of deluxe and volvo toutes.

एचआरटीसी की ओर से जारी किया गया ऑफ सीजन डिस्काउंट उन्हीं यात्रियों को मिलेगा जो पूरे रूट पर सफर करेंगे। बीच के स्टेशनों तक जाने वाले यात्रियों के लिए किराये की पुरानी दरें ही लागू होंगी।

एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक डा. आरएन बत्ता ने बताया कि निगम की लग्जरी बसों में सैलानियों को आकर्षित करने के मकसद से वोल्वो और डीलक्स एससी बसों के किराये में 12 से 16 फीसदी तक डिस्काउंट दिया जा रहा है। 31 जनवरी तक डिस्काउंट जारी रहेगा।

अब ये होगा इन रूटों का किराया

Himachal govt reduces bus fare of deluxe and volvo toutes.

===========वोल्वो का किराया==============
रूट========पुराना किराया==नया किराया===डिस्काउंट
मनाली-दिल्ली===1285=======1130======12 फीसदी
मैकलोडगंज-दिल्ली=1151=======1000=====13 फीसदी
===========डीलक्स एसी बसों का किराया=========
मनाली-दिल्ली====1005======850=======15 फीसदी
मैकलोडगंज-दिल्ली 858=======720=======16 फीसदी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed