{"_id":"5b405df94f1c1bb6248b4e9a","slug":"himachal-govt-proposal-to-starts-heli-taxi-from-manali-and-dharamshala","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली के साथ धर्मशाला में भी शुरू होगी हेली टैक्सी, 20 को बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली के साथ धर्मशाला में भी शुरू होगी हेली टैक्सी, 20 को बैठक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला और चंडीगढ़ के बीच हेली टैक्सी सेवा चलाने के बाद अब जयराम सरकार धर्मशाला और मनाली से भी हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी कर रही है। निजी कंपनियों से सामान्य प्रशासन विभाग की बैठकों के बाद अब 20 जुलाई को सीट, रूट और रेट तय करने के लिए कंपनियों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की धर्मशाला-चंडीगढ़, धर्मशाला-त्रियुंड तथा मनाली-रोहतांग के बीच हवाई सेवा शुरू करने की योजना है। इन सेवाओं को शुरू करने के लिए सरकार 5 सीटर, 7 से 9 और 18 से 20 सीटर वाले हेलीकॉप्टरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक इस योजना के नोडल अधिकारी नियुक्त हैं। निजी कंपनियों ने सरकार से लैंडिंग की स्वीकृति के लिए कुछ दिक्कतें गिनाई हैं। नोडल अधिकारी पर इन दिक्कतों को दूर करने का जिम्मा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक तीन कैटेगरी के हेलीकॉप्टर चार निजी कंपनियों पवन हंस, ग्लोबल वेक्टर, यूटी एयर और हिमालया एयर कंपनी के पास हैं। सरकार इन चारों में से किसी एक से समझौता करेगी।
मुख्य सचिव विनीत चौधरी ने बताया है कि प्रदेश में हेली टैक्सी का विस्तार करने के लिए सरकार ने 18 निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों से चर्चा की है।