फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal govt process to withdraw cases against Prem Kumar Dhumal and Anurag Thakur

धूमल के खिलाफ केस वापस लेने पर फंसा पेच, अफसरों की ये राय

Mon, 19 Mar 2018 01:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Mon, 19 Mar 2018 01:14 PM IST
विज्ञापन
Himachal govt process to withdraw cases against Prem Kumar Dhumal and Anurag Thakur

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, सांसद अनुराग ठाकुर सहित एचपीसीए के अन्य मामलों को वापस लेने का जयराम सरकार समाधान नहीं निकाल पा रही है।

विज्ञापन


सरकार ने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) के खिलाफ दर्ज मामलों के साथ धूमल के खिलाफ अभियोजन मंजूरी वापस लेने की कानूनी प्रक्रिया शुरू की है, लेकिन कानूनी अड़चनों के चलते मामले में पेच फंसा है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार एचपीसीए के मामले कोर्ट में विचाराधीन होने के चलते सरकार की मुश्किलें बनी हुई हैं। विधि विभाग से परामर्श लेने के लिए अभी इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनवरी में मंत्रिमंडल ने प्रतिशोध की भावना से पूर्व सरकार के कार्यकाल में दर्ज मामलों को वापस लेने का निर्णय लिया था। एचपीसीए सहित पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल और एक आईएएस अधिकारी के खिलाफ केस वापस लेने की प्रक्रिया शुरू हुई।

कानूनी अड़चनें नहीं हुईं दूर

Himachal govt process to withdraw cases against Prem Kumar Dhumal and Anurag Thakur

29 जनवरी को सचिव समिति की बैठक में मुख्य सचिव विनीत चौधरी ने गृह, राजस्व आदि विभागों को मामलों पर एक माह के भीतर निस्तारित करने के दिशा निर्देश दिए।

पूर्व सीएम धूमल के खिलाफ अभियोजन मंजूरी को वापस लेने के लिए मुख्य सचिव ने पुलिस महकमे के साथ बैठकें भी की। कई अधिकारियों को मामले से जुड़ी फाइलों को खंगाल कर कानूनी रास्ता निकालने में लगाया गया।

हालांकि, इस बीच सरकार ने एचपीसीए की लीज मनी के लंबित प्रकरणों पर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं, लेकिन कानूनी अड़चनें दूर नहीं हुईं।

पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह भी मामलों को कोर्ट में विचाराधीन होने के चलते उनकी वापसी पर सवाल खड़ा कर चुके हैं। ऐसे में अधिकारी भी संबंधित प्रकरणों से बचते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed