उद्योग के लिए सब्सिडी पर लोन योजना का दायरा बढ़ाने की तैयारी, बैठक में होगा फैसला
मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के लाभार्थियों की आयु सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव अगली कैबिनेट बैठक में लाने की तैयारी है। उद्योग विभाग ने प्रस्ताव सरकार को भेज दिया है। इस प्रस्ताव के तहत आयु सीमा को 35 वर्ष से बढ़ाकर 45 वर्ष प्रस्तावित किया गया है। इसे मंजूरी मिलती है तो 18 वर्ष से लेकर 45 वर्ष तक के बेरोजगार योजना का लाभ उठा सकेंगे। इस योजना के तहत प्रदेश सरकार 25 से 30 फीसदी तक सब्सिडी देती है।
दरअसल, इस प्रस्ताव को विभाग ने योजना का दायरा बढ़ाने के लिए तैयार किया है। अगली कैबिनेट बैठक 22 अक्तूबर को प्रस्तावित है। जिसमें इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की संभावना है। जिला उद्योग केंद्र हमीरपुर के महाप्रबंधक विजय चौधरी ने कहा कि आयु सीमा में बढ़ोतरी करने के लिए प्रजोपल तैयार कर सरकार को भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि 12 अक्तूबर को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस पर निर्णय नहीं लिया जा सका था। आगामी बैठक में इस पर निर्णय लिया जा सकता है।
कैबिनेट बैठक कल, खाली पद भरने पर होगा फैसला
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 22 अक्तूबर को मंत्रिमंडल की बैठक लेंगे। बैठक सोमवार सुबह ग्यारह बजे बुलाई गई है। इसमें प्रदेश में विभिन्न विभागों में रिक्तियां भरने समेत कई अन्य फै सले हो सकते हैं।
इसके अलावा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अब तक लंबित पड़ी बजट घोषणाओं पर भी चर्चा होगी और इन्हें लागू करने को मंजूरी दी जा सकती है। जनमंच कार्यक्रमों की अब तक की कामयाबी पर चर्चा समेत कई अन्य अहम फै सले भी लिए जा सकते हैं।