फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal govt plan for tuition fee of private schools

तिमाही की जगह माहवार ट्यूशन फीस देने का मिल सकता है विकल्प

Sun, 24 May 2020 09:40 AM IST
Krishan Singh अनिमेष कौशल, अमर उजाला, शिमला
अनिमेष कौशल, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 24 May 2020 09:40 AM IST
विज्ञापन
himachal govt plan for tuition fee of private schools
सांकेतिक तस्वीर

जगह माहवार ट्यूशन फीस चुकाने का विकल्प देने की तैयारी में भी है। सरकार का मानना है कि इस संकटकालमें अधिकांश लोगों की आजीविका प्रभावित हुई है। ऐसे में जो अभिभावक एक साथ मार्च से मई तक की ट्यूशन फीस चुकाने में असमर्थ हैं, उन्हें माहवार फीस देने का विकल्प भी दिया जा सकता है। हालांकि, इस विकल्प को लेकर स्थिति अगले सप्ताह जारी होने वाले विस्तृत दिशा निर्देश के बाद स्पष्ट होगी।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि निजी स्कूल किस तरह से फीस लेंगे, इसे लेकर दिशा निर्देश बनाने के आदेश जारी कर दिए हैं। जयराम सरकार ने पंजाब पैट्रन को फॉलो करते हुए निजी स्कूलों की फीस में कटौती की है। पंजाब ने बीते दिनों ही इस बाबत फैसला लिया है। लॉकडाउन के दौरान निजी स्कूल ट्यूशन फीस में अन्य किसी भी फंड को शामिल नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन


मेंटेेनेस फंड, स्पोर्ट्स फंड, कंप्यूटर फीस, को-करिकुलर फीस, ट्रांसपोर्ट फीस सहित अन्य किसी भी फंड को इस दौरान नहीं लिया जा सकेगा। इसके अलावा निजी स्कूलों को साल 2019 में तय की गई ट्यूूशन फीस ही लेनी पड़ेगी। निर्धारित समय के भीतर फीस न चुकाने वाले किसी भी विद्यार्थी की ऑनलाइन पढ़ाई नहीं रोकने को भी कहा है। हिमाचल सरकार ने कैबिनेट के फैसले की अवहेलना करने वाले निजी स्कूलों पर एपेडेमिक एक्ट के तहत कार्रवाई करने के प्रति भी चेताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च में पूरी फीस दे चुके अभिभावकों का पैसा आगामी किस्त में होगा शिफ्ट
जो अभिभावक निजी स्कूलों को मार्च-अप्रैल में पूरी फीस दे चुके हैं। उनके द्वारा ट्यूशन फीस के अलावा जो पैसा दिया गया है, उसे आगामी फीस की किस्त में शिफ्ट किया जाएगा।


लाखों अभिभावकों के आंदोलन की हुई जीत : विजेंद्र
छात्र अभिभावक मंच ने निजी स्कूलों की फीस के संदर्भ में लिए गए निर्णय का स्वागत किया है। मंच के संयोजक विजेंद्र मेहरा ने इसे प्रदेश के लाखों अभिभावकों के आंदोलन की जीत करार देते हुए सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों को सिर्फ ट्यूशन फीस लेने के आदेश से अभिभावकों को बड़ी राहत मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed