फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt orders to probe HRTC 1300 conductor recruitment

HRTC के 1300 कंडक्टर भर्ती मामले में सरकार का बड़ा एक्शन

Mon, 15 Jan 2018 10:42 AM IST
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 15 Jan 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
himachal govt orders to probe HRTC 1300 conductor recruitment

एचआरटीसी के 1300 कंडक्टर भर्ती मामले की जांच होगी। प्रदेश सरकार ने परिवहन निगम से भर्ती परीक्षा की फाइल मांग ली है। यह परीक्षा पूर्व कांग्रेस सरकार ने सितंबर, 2017 में  ली थी। आचार संहिता के चलते परिवहन निगम परीक्षा का परिणाम घोषित नहीं कर पाया।

विज्ञापन


अब भाजपा सरकार ने कंडक्टर भर्ती के परिणाम की फाइल रोक कर जांच करने की बात कही है। हिमाचल सरकार को इस भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ होने की संभावना जता रही है।  इधर, परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ठाकुर ने कहा कि कंडक्टर भर्ती के परिणाम की फाइल रोक दी है। परीक्षा की जांच पड़ताल करने के बाद ही इस मामले पर विचार होगा। 
विज्ञापन


परिवहन निगम की ओर से सरकारी स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें 40,000 के करीब युवाओं ने परिचालक की लिखित परीक्षा दी थी। परिवहन निगम के मुताबिक करीब 3800 युवाओं ने यह परीक्षा पास की थी। इसके बाद इन युवाओं के दस्तावेज की जांच के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंद्रह दिन तक चली इस प्रक्रिया के बाद निगम फाइनल रिजल्ट तैयार किया गया। इसी बीच हिमाचल में आचार संहिता लग गई। हालांकि निगम की ओर से इलेक्शन कमीशन को भी परिणाम घोषित किए जाने का प्रपोजल भेजा गया लेकिन इलेक्शन कमीशन ने साफ किया कि नई सरकार खुद अपने स्तर पर ही इसे मंजूरी देगी।

युवाओं को कंडक्टर का प्रशिक्षण देने को भी नहीं मिली मंजूरी

himachal govt orders to probe HRTC 1300 conductor recruitment

कौशल विकास निगम के तहत परिवहन निगम ढाई महीने के लिए युवाओं को कंडक्टर का प्रशिक्षण देता रहा है। इस महीने के तीसरे सप्ताह में करीब ढाई सौ कंडक्टर का प्रशिक्षण पूरा हो जाएगा।

अगला बैच बिठाने के लिए सरकार की ओर से परिवहन निगम को मंजूरी नहीं मिल रही है।

ऐसे में हिमाचल में करीब 200 बसें के पहिये थम जाएंगे, चूंकि इन प्रशिक्षु कंडक्टर के सहारे ही हिमाचल में परिवहन निगम की बसें सड़कों में दौड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed