फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal govt officers preparing for Budget 2019-2020

वित्तीय वर्ष 2019-20 का बजट तैयार करने की कसरत तेज, विभागों से मांगा लेखाजोखा

Tue, 09 Oct 2018 01:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 09 Oct 2018 01:16 PM IST
विज्ञापन
Himachal govt officers preparing for Budget 2019-2020
हिमाचल प्रदेश सरकार

जयराम सरकार ने वित्तीय वर्ष 2019-20 का बजट तैयार करने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके लिए सरकारी विभागों से आय-व्यय का लेखाजोखा मांगा गया है। इसे भेजने के लिए एक प्रारूप भी जारी किया गया है। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आगामी वित्तीय वर्ष का बजट एक महीने पहले यानी फरवरी के शुरू में ही पेश हो सकता है। 

विज्ञापन


राज्य सरकार ने योजना विभाग की वेबसाइट पर विभागों को लेखाजोखा प्रस्तुत करने के लिए एक फॉर्म अपलोड किया है। इसमें दस कॉलम दिए गए हैं। विभागों को इसमें विकास का हेड, योजनावार व्यय और प्रस्तावित आउटले का ब्योरा देना होगा। इसमें स्टेट प्लान और सेंट्रल प्लान के अलग-अलग कॉलम भरने होंगे। ग्रांड टोटल रकम भी लिखनी होगी।
विज्ञापन


फॉर्म भरने के बाद इसे योजना विभाग को देना होगा। वर्ष 2019 में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इस बार जहां बजट सत्र फ रवरी के पहले हफ्ते में ही शुरू होगा, वहीं इसी सप्ताह बजट पेश करने के बाद इसे इसी माह या मार्च के शुरू में ही पारित किया जा सकता है। आमतौर पर बजट सत्र फ रवरी के अंतिम सप्ताह से शुरू होता है। बजट का पारण मार्च अंत या अप्रैल में ही होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त ने ली चार विभागों की बैठक 
आगामी बजट प्रस्तावों को तैयार करने के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त एवं योजना अनिल खाची ने सोमवार को चार विभागों सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, युवा सेवाएं एवं खेल, पंचायती राज और ग्रामीण विकास विभाग की बैठकें लीं। इन विभागों के सचिवों और अन्य अधिकारियों ने अपने-अपने महकमों की प्राथमिकताएं बताईं। कुछ महकमों की बैठकें इससे पहले भी हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed