{"_id":"5e9ac0318ebc3e76c9414a81","slug":"himachal-govt-officers-and-staff-salary-deduction-for-hp-covid-19-solidarity-response-fund","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश: अधिकारियों और कर्मचारियों का एक दिन का वेतन कटेगा, आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश: अधिकारियों और कर्मचारियों का एक दिन का वेतन कटेगा, आदेश जारी
Sat, 18 Apr 2020 02:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 18 Apr 2020 02:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का एक दिन का बेसिक वेतन कोविड 19 फंड के लिए काटा जाएगा। प्रधान सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना ने इसके आदेश जारी किए हैं। मई में मिलने वाले अप्रैल के वेतन से यह कटौती की जाएगी। जो अधिकारी और कर्मचारी 24 मार्च के बाद सीएम राहत कोष और कोविड 19 फंड में अपना योगदान दे चुके हैं, उन्हें इस कटौती से छूट दी जाएगी। इसके लिए इन अधिकारियों और कर्मचारियों को 25 अप्रैल तक रसीद विभाग को देनी होगी।
विज्ञापन
उधर, हिमाचल के एक लाख पेंशनरों का नेतृत्व करने वाले संघ ने भी एक दिन की पेंशन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का फैसला लिया है। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संघ की ओर से शनिवार को मुख्य सचिव अनिल खाची को पेंशन कटौती को लेकर एक पत्र भेजा गया है। संघ के अध्यक्ष एचआर वशिष्ट और महासचिव हरी चंद गुप्ता ने मुख्य सचिव खाची को भेजे पत्र में लिखा है कि यह फैसला संघ के पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों से बातचीत करने के बाद लिया गया है।
विज्ञापन